फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Storm and rain Bhagwat Katha pandal collapsed 10 people injured

UP: आंधी-बारिश का कहर...भागवत कथा पांडाल गिरा, मच गई अफरातफरी, 10 लोग घायल

Sat, 17 May 2025 08:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 17 May 2025 08:14 PM IST
सार

भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए माैसम में बदलाव राहत की जगह कहर बन गया। बारिश के साथ आई तेज आंधी प्रकोप बन गई। भागवत कथा का पांडाल गिर गया तो कई जगह पेड़ आदि टूटकर गिर पड़े।

विज्ञापन
Storm and rain Bhagwat Katha pandal collapsed 10 people injured
आंधी से गिरा पांडाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

फिरोजाबाद के टूंडला में भीषण गर्मी के बीच शनिवार दोपहर बाद तेज आंधी और बारिश ने टूंडला और आसपास के ग्रामीण इलाकों में जमकर कहर बरपाया। शादी-विवाह और धार्मिक आयोजनों के लिए बनाए गए पांडाल तहस-नहस हो गए। कई पेड़, दीवार और बिजली के खंभे भी गिर गए। बिजली गुल होने से उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। बारिश के साथ आई तेज आंधी ने जमकर कहर बरपाया। आंधी-बारिश का सबसे ज्यादा असर गढ़ी धर्मी में देखने को मिला, जहां भागवत कथा के लिए बनाया गया विशाल पांडाल गिर गया। आंधी-बारिश का कहर ऐसा था कि पूरा पांडाल गिर गया। लोग बचाव के लिए जूते चप्पलें छोड़ भागे। वहीं पांडाल में दबकर 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन


 

घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। घायलों में रक्षपाल, लोकमन आदि एवं बाहर से आने वाले लोग थे। तेज हवा का कहर ऐसा था कि पास ही भागवत करा रहे घमंडी सिंह यादव की दीवार गिर गई। इसके साथ ही एक पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे एक भैंस की दबने से मर गई। 

 
विज्ञापन

इसी गांव में आरके पब्लिक स्कूल के निकट दो विद्युत पोल टूट गए। गांव टीकरी के सामने पेट्रोल पंप के पास एक पोल वहीं, धीरपुरा फीडर चार पोल व तार टूट गए। जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह से बाधित हो गई। 33 केवी लाइन में फाल्ट आने से शहर की आपूर्ति बाधित रही। इधर रेलवे रनिंग रूम के सामने तेज आंधी में 50 साल पुराना पीपल का पेड़ गिर गया। पोल टूटने के चलते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

 
विज्ञापन

विद्युत अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि आंधी बारिश से टूंडला क्षेत्र के धीरपुरा फीडर के पांच, गढ़ी धर्मी में दो विद्युत पोल टूटे हैं। कई पेड़ तारों पर गिरने से भी तार टूटे हैं। शुक्रवार को आई आंधी में एटा रोड पर 30 पोल टूटे थे। विद्युतकर्मी सही करने में जुटे हैं। शहर की जल्द आपूर्ति सुचारू हो जाएगी। देहात में रविवार सुबह तक सुचारू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed