{"_id":"9233d615f71980a36aca867683bbf04e","slug":"stone-firing-of-elections-in-rivalry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत चुनाव की रंजिश में पथराव-फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत चुनाव की रंजिश में पथराव-फायरिंग
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 03 Nov 2015 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में वोट न देने के आरोप-प्रत्यारोप में मंगलवार को बसई मोहम्मदपुर में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट और पथराव के बाद फायरिंग की गई। विवाद में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
यमुना की तलहटी पर बसे गांव बसईमोहम्मदपुर निवासी लाखन सिंह और राजवीर पक्ष के बीच पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश को लेकर मंगलवार सुबह दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट के साथ पथराव शुरू हो गया। पथराव में लाखन सिंह पक्ष से लाखन सिंह पुत्र अनेक सिंह, अरविंद और सुनील पुत्रगण लाखन सिंह, सुधारानी पुत्री लाखन सिंह, मंजू पत्नी तुलाराम और रामप्यारी पत्नी लाखन सिंह घायल हो गई। ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराने का प्रयास किया गया, तो एक पक्ष ने फायरिंग कर दी। फायरिंग और पथराव होते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। इधर, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिला अस्पताल पहुंचे लाखन सिंह का आरोप था कि पुलिस ने उनको न्याय नहीं दिया। छह लोगों के घायल होने के बाद भी पुलिस ने मेडिकल कराने के लिए कोई मजरूमी चिठ्ठी नहीं दी। विरोध करने पर पुलिस ने उन्हें भगा दिया। वहीं कोतवाल बसईमोहम्मदपुर का कहना है कि सभी घायलों के जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।