फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Stockman's assassination, the bodies thrown into the well

पशु पालक की हत्या, शव कुआं में फेंका

Mon, 16 May 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 16 May 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
Stockman's assassination, the bodies thrown into the well
पशुपालक की हत्या के बाद विलाप करती महिलाएं
 गांव रैपुरा में पशु पालक की हत्या कर शव को नगला हिम्मत के कुंआ में फेंक दिया। हत्यारोपी 24 बकरियों को लूट कर ले गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर लूटी गई बकरियां बरामद कर लीं। शव को कुआं से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रैपुरा निवासी पप्पू बघेल पुत्र सोवरन सिंह बघेल पत्नी की मौत के बाद अपने भाईयों के पास रहत थे। ग्रामीणों की माने तो रविवार सुबह पप्पू करीब 24 बकरियों और बकरों को चराने के लिए गए थे। देर शाम आंधी आने के बाद पप्पू घर नहीं लौटे तो परिवारीजनों को चिंता हुइ। उन्होंने ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। उन्हाेेंने अनहोनी की आशंका जताते हुए रामगढ़ पुलिस को जानकारी दी। इस पर रामगढ़ पुलिस कई थानों के फोर्स के साथ गांव पहुंच गई। यहां परिवारीजनों से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस ने चनौरा निवासी नन्नू के घर दबिश देकर उसके पुत्र शमशाद को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान शमशाद ने पुलिस को बताया कि पप्पू की हत्या कर शव को नगला हिम्मत के खेतों मेें बने कु आं में फेंक दिया गया है। इस पर पुलिस ने पप्पू के शव को कुआं से बरामद कर लिया। पप्पू का शव बरामद होते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजने के साथ ही आरोपी की निशानदेही पर पूरन पुत्र अनोखेलाल, विजयपाल पुत्र भगवान सिंह, अरमान पुत्र भूखे खां निवासीगढ़ चनौरा को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से लूटी गई बकरियां बरामद कर लीं। कार्यवाहक थानाध्यक्ष रामगढ़ का कहना है कि चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


शुरू से था शमशाद पर शक
ग्रामीणों की माने तो पप्पू के परिवारीजन उसकी तलाश कर रहे थे, तभी से उनको चनौरा निवासी शमशाद पर शक हो रहा था। क्योंकि पांच माह पूर्व पप्पू की कुछ बकरियां चोरी होने पर शमशाद ने पप्पू से पांच सौ रुपये लेकर उसको बकरियां दिलाई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पप्पू की तलाश कराता रहा आरोपी
परिवारीजनों की माने तो पुलिस के शक से बचने के लिए शमशाद देर रात तक पप्पू के परिवारीजनों के साथ रहा। कई बार ग्रामीणों ने कुआं की ओर जाने की प्रयास किया तो उसने रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed