फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   STF seized illicit liquor worth Rs 25 lakh, one arrested

एसटीएफ ने पकड़ी 25 लाख रुपये की अवैध शराब, एक गिरफ्तार

Sat, 05 Dec 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 05 Dec 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
STF seized illicit liquor worth Rs 25 lakh, one arrested
पंचायत चुनाव के दौरान टूंडला क्षेत्र में भारी तादाद में अवैध शराब की तस्करी की जा रही है। शनिवार को हरियाणा से ले लाए जा रहे अवैध शराब से भरे कैंटर को आगरा एसटीएफ ने पकड़ा है। एसटीएफ ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया और शराब को पचोखरा थाने में रखवा दिया है। पकड़ी गयी 592 पेटी देशी व अंग्रेजी की कीमत करीब 25 लाख रुपये बतायी गयी है।
विज्ञापन

आगरा एसटीएफ के सीओ प्रशांत कुमार को शनिवार दोपहर सूचना मिली कि टूंडला-एटा रोड पर हरियाणा से शराब से भरा कैंटर चुनाव के लिए जा रहा था। एसटीएफ की टीम ने पीछा करते हुए एटा रोड निहाल सिंह की पुलिया के समीप कैंटर को रुकवा लिया। अपने आप को घिरता देख कैंटर चालक भागने लगा। तभी पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे दबोच लिया।
विज्ञापन

 गिरफ्तार चालक ने अपना नाम सर्वेश यादव निवासी गांव गूलेपुरा थाना चोबिया, इटावा बताया। चालक ने बताया कि वह शराब को चुनाव के लिए लेकर जा रहा था। उसे कई स्थानों से ऑर्डर मिले थे। पुलिस के मुताबिक कैंटर में 535 पेटी देशी और 57 पेटी अंग्रेजी शराब भरी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ एसटीएफ प्रशांत कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। शराब को मैनपुरी ले जाया जा रहा था। शराब माफिया रत्नेश यादव निवासी करहल, मैनपुरी का नाम प्रकाश में आया है। जल्द ही शराब माफियाओं को भी गिरफ्तार किया जाएगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed