{"_id":"1aad77e2d916acef0e737115f32c2b2b","slug":"station-road-was-blocked-by-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन रोड पर जाम लगाकर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन रोड पर जाम लगाकर किया हंगामा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Wed, 24 Jun 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला राधेलाल में पानी, बिजली और जलभराव की समस्या को लेकर लोगों का सब्र मंगलवार को जवाब दे गया। आक्रोशित लोगों ने सब्जी मंडी के निकट स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया। इस दौरान प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। जाम के कारण स्टेशन रोड पर दोनों ओर वाहनों की कतार लग गईं। सूचना पर पालिका प्रतिनिधि और ईओ भी मौके पर पहुंच गए। यहां लोगों ने दोनों से तीखी नोकझोंक भी हुई। काम शुरू कराने एवं आश्वासन के करीब दो घंटे बाद जाम खुल सका।
बताते चलें कि प्रशासन की अनदेखी के चलते टूंडला के कई मोहल्लों में लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को मोहल्ला नगला राधेलाल में पेयजल, बिजली और जलभराव से परेशान लोगों का धैर्य जवाब दे गया। मोहल्ले के लोगों ने स्टेशन रोड पर अवरोधक लगाकर जाम लगा दिया। सूचना पर पुलिस और पालिका प्रशासन भी पहुंच गया। अधिकारियों ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई मानने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पालिका प्रतिनिधि हरीश चौधरी और ईओ एके सिंह चौहान को लोगों ने जबरन जलभराव में उतार दिया। आनन-फानन में पालिका कर्मियों को बुलाकर नालियों की सफाई करायी गई। साथ ही सरकारी हैँडपंप और सड़क को ऊंचा उठाने के आश्वासन के बाद लोग शांत हो सके।
जाम से छूटी कइयों की ट्रेन
नगला राधेलाल के बाशिंदों द्वारा लगाए गए जाम के कारण यात्रियों को खासी परेशानी हुई। जाम में फंसे वाहनों के चलते कई यात्रियों की ट्रेनें छूट गयीं। जाम के कारण लोगों को खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
पंचवटी एंक्लेव के बाशिंदे भी कर सकते आंदोलन
समस्याओं से जूझ रहे नगला राधेलाल के बाशिंदों की भांति ही नगर के मोहल्ला पंचवटी एंक्लेव, भगवती नगर की भी जनता जलभराव की समस्या से परेशान है। दो दिन पूर्व ही मोहल्ले के लोगों ने जलभराव की समस्या से परेशान होकर हंगामा किया था और जल्द निराकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। सूत्रों का कहना है कि समस्या से जूझ रहे लोग आंदोलन करने की तैयारी कर रहे हैं।
फोटो-टूंडला के स्टेशन रोड पर जाम लगाते समस्याओं से जूझ रहे नगला राधेलाल के वाशिंदे