फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Statements will have to be recorded in sexual harassment case by June 10

Firozabad News: यौन उत्पीड़न के मामले में 10 जून तक दर्ज कराने होंगे बयान

Fri, 06 Jun 2025 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 06 Jun 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Statements will have to be recorded in sexual harassment case by June 10
सांकेतिक 
शिकोहाबाद। नारायण डिग्री कॉलेज में छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने महाविद्यालय में जाकर जांच-पड़ताल की है। सीओ ने आरोपी विभागाध्यक्ष को अपना जवाब दाखिल करने के लिए आगामी 10 जून तक का समय दिया है।
विज्ञापन


छात्राओं के यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस के पास भी शिकायती पत्र पहुंचा था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी थी। पुलिस ने महाविद्यालय में नोटिस भी चस्पा किया था। जिसमें पुलिस ने बयान दर्ज कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया था। एक माह से अधिक समय बीतने के बावजूद आरोपी विभागाध्यक्ष प्रो. रवि यादव ने अब तक पुलिस के समक्ष अपने बयान दर्ज नहीं कराए हैं।
विज्ञापन

सीओ प्रवीण कुमार तिवारी ने महाविद्यालय पहुंचकर जांच-पड़ताल की थी। इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. विजय कुमार से भी बात की थी। पुलिस ने आरोपी विभागाध्यक्ष को बयान दर्ज कराने के लिए आगामी 10 जून तक का समय दिया है। सीओ प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि हमने बयान दर्ज कराने के लिए समय दिया है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस अपनी जांच रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों को भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed