{"_id":"6a8ddea136b658b5c7000be1","slug":"state-womens-commission-member-distributed-baby-kits-and-cut-a-cake-at-the-100-bed-hospital-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-183140-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: राज्य महिला आयोग सदस्य ने सौ शैय्या में बांटी बेबी किट, काटा केक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: राज्य महिला आयोग सदस्य ने सौ शैय्या में बांटी बेबी किट, काटा केक
Tue, 25 Aug 2026 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने महिलाओं की समस्याओं को सुनने के साथ उनका निस्तारण के निर्देश जिले के अफसरों को दिए। उन्होंने सौ शैय्या में जाकर महिलाओँ एवं बच्चों को देखने के साथ बच्चों को सुरक्षा किट का वितरण किया। कन्या सुमंगला योजना की जानकारी देते हुए कहा कि आज बेटियां बेटों से कम नहीं हैं।
राज्य महिला आयोग की सदस्य मीना कुमारी ने मंगलवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में जाकर पीड़ित महिलाओं की वेदना को सुना। महिलाओं से संबंधित जो शिकायतें लंबित हैं, उनका निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने सौ शैय्या अस्पताल में प्रसूति विभाग में महिला कल्याण कार्यक्रम आयोजित किया। नन्हीं कन्याओं का केक काटने के साथ उनके परिजनों को बेबी किट का वितरण किया। कहा आज बेटियां किसी से कम नहीं है। वह बेटों से आगे बढकर हर क्षेत्र में काम कर रहीं हैं। इस दौरान एसडीएम शालिनी देवी,सीएमएस डॉ.नवीन जैन के अलावा चिकित्सक एवं मेडिकल स्टॉफ मौजूद था।