फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SSP March, the city's security system tested

एसएसपी ने किया मार्च, परखी शहर की सुरक्षा व्यवस्था

Tue, 01 Mar 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 01 Mar 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
SSP March, the city's security system tested
कानून व्यवस्था और त्योहारों पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने मंगलवार को पुलिस कप्तान अशोक कुमार ने फोर्स के साथ शहर में मार्च किया। अभियान के दौरान एसपी सिटी, सीओ सिटी के साथ थानेदार फोर्स के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन

डीजीपी के निर्देश का पालन करने के लिए मंगलवार दोपहर एसएसपी अशोक कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ शहर में मार्च किया। मार्च सुभाष तिराहा से शुरू की गई। फोर्स के साथ एसएसपी एसएसपी गांधी पार्क, छिंगामल का बाग, सेंट्रल चौराहा, गंज चौराहा, सदर बाजार, घंटाघर, छोटा चौराहा, इमामबाड़ा होते हुए नालंबद पहुंचे। एसएसपी और फोर्स को देखकर लोग कार्रवाई के बारे में जानकारी करने का प्रयास करते नजर आए। गश्त के दौरान एसएसपी द्वारा एसपी सिटी संजीव वाजपेयी, सीओ सिटी राजेश चौधरी, कोतवाल उत्तर शशिकांत शर्मा, कोतवाल दक्षिण श्रीप्रकाश चंद्र यादव, रामगढ़ और रसूलपुर थानाध्यक्ष को निर्देश दिए। होली की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर के प्रमुख चौराहों का भी उन्होंने निरीक्षण किया।
विज्ञापन


बिना कैमरा-गार्ड के खुले मिले पुलिस को एटीएम
फीरोजाबाद। एसपी सिटी ने सोमवार रात चेकिंग कर जाना कि शहर से लेकर देहात और कस्बों में लगे एटीएम की सुरक्षा राम भरोसे है। एटीएम की सुरक्षा को लेकर लापरवाह बने शाखा प्रबंधकों पर शिकंजा  कसने के लिए पुलिस अधिकारियों ने प्लानिंग तैयार कर ली है। इसके तहत बैंक  शाखा प्रबंधकों को नोटिस भेजकर सुरक्षा की दृष्टि से बैठक बुलाने का निर्णय लिया गया है। सोमवार रात एसपी सिटी संजीव वाजपेई ने जिले भर के  थानेदारों को उनके थाना क्षेत्रों में लगे एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था जांच करने के साथ ही मंगलवार सुबह रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। मंगलवार सुबह थानेदारों ने एसपी सिटी को रिपोर्ट सौंपी। एसपी सिटी ने बताया कि जिले भर में लगे एटीएम में से करीब 20 फीसदी एटीएम ऐसे थे, जहां न तो सुरक्षा के नाम पर कोई गार्ड तैनात था और न  ही सीसीटीवी कैमरा लगा था। वहीं 30 फीसदी एटीएम ऐेसे थे, जहां सीसीटीवी कैमरा लगा था, लेकिन सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed