फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SSP interacted with traders and common people by patrolling on foot.

Firozabad News: एसएसपी ने पैदल गश्त कर व्यापारियों और आमजन से किया संवाद

Fri, 26 Dec 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 26 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
SSP interacted with traders and common people by patrolling on foot.
शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गश्त करती पुलिस टीम। फाइल - फोटो : शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गश्त करती पुलिस टीम। फाइल
फिरोजाबाद। एसएसपी ने शुक्रवार को बस स्टैंड से लेकर जैन मंदिर तिराहे तक बाजार का आकस्मिक निरीक्षण किया। यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने को अधीनस्थों को निर्देश दिए। आमजन से संवाद कर व्यापारियों से प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने को जागरूक किया।
विज्ञापन

एसएसपी सौरभ दीक्षित शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ चाक-चौबंद कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पैदल गश्त किया गया। इस दौरान तिराहों, चौराहों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में वाहनों की चेकिंग की गई। एसएसपी ने व्यापारियों को अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के अलावा सतर्क रहने को लेकर जागरूक किया। वहीं आमजन से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
विज्ञापन

लोगों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल बनाए रखने में पुलिस विभाग का सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने यातायात निरीक्षक को यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जाम की समस्या का हल निकाला जाएं। चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाएं। इस दौरान थाना उत्तर प्रभारी अंजीश कुमार सिंह, यातायात प्रभारी महेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed