{"_id":"60687e818ebc3e8d177230b6","slug":"srk-college-mask-corona-active-case-firozbad-corona-guideline-dau-dayal-college-n95-mask-monika-s-garg-firozabad-news-agr4871444113","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना रिटर्न्स : महाविद्यालयों में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क भी जरूरी नहीं समझ रहे छात्र और कॉलेज स्टाफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना रिटर्न्स : महाविद्यालयों में नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन, मास्क भी जरूरी नहीं समझ रहे छात्र और कॉलेज स्टाफ
विज्ञापन
फिरोजाबाद। संक्रमण का ग्राफ बढ़ने के बावजूद नगर के प्रमुख शिक्षण संस्थानों में कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी प्रबंध नहीं हैं। प्रमुख डिग्री कॉलेज में शुमार दाऊ दयाल और एसआरके कॉलेज में शनिवार को छात्र-छात्राएं कोविड संक्रमण के प्रति लापरवाह दिखाई दिए।
शासन ने सभी महाविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में कोविड से बचाव के लिए अनिवार्य रूप से मास्क पहनने, हाथों को नियमित सैनिटाइज करने जैसी गतिविधियां सुनिश्चित कराने को कहा है। लेकिन नगर के प्रमुख एसआरके महाविद्यालय एवं दाऊदयाल शिक्षण संस्थान में कोविड-19 से बचाव के लिए जरूरी उपकरणों का अभाव दिखा। कॉलेज में शिक्षण अवधि के दौरान छात्र-छात्राएं बगैर मास्क बैठे दिखाई दिए।
जिलाधिकारी ले सकेंगे जरूरी निर्णय
अपर मुख्य सचिव उच्च शिक्षा मोनिका एस. गर्ग द्वारा एक अप्रैल को जारी निर्देशों के तहत कोविड संक्रमण बढ़ने की स्थिति में संबंधित जिला के कलेक्टर शिक्षण संस्थानों में शिक्षण संबंधी गतिविधियों को सुचारू अथवा बंद करने के संबंध में निर्णय ले सकेंगे।
विज्ञापन
कॉलेजों के संचालन के लिए ये थी गाइडलाइन
-कॉलेज परिसर में खानपान के सामान की बिक्री पूर्ण प्रतिबंधित
-शिक्षक, छात्रों व कार्मिकों को टिशू पेपर एवं मास्क उपलब्ध कराना
-प्रार्थना सभा अथवा शिक्षण कक्ष में छात्रों के बीच छह फीट की दूरी
-सैनिटाइजेर मशीन और साबुन आदि की व्यवस्था
कोविड संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध हैं। संक्रमण बढ़ने के अंदेशा के चलते उपकरण को पुन: क्रियाशील करने के साथ ही छात्रों को भी मास्क पहनने के लिए प्रेरित करेंगे। -डॉ प्रभाष्कर रॉय, प्राचार्य एसआरके कॉलेज।
होली के बाद कॉलेज शनिवार को पहले दिन खुला है। सोमवार से कॉलेज के प्रवेश द्वार पर ही सभी की थर्मल स्क्रीनिंग व हैंड सैनिटाइजर चालू कराएंगे। सोशल डिस्टेसिंग का विशेष ख्याल रखा जाएगा। -विनीता गुप्ता, प्राचार्य दाऊ दयाल कॉलेज।

दाऊ दयाल डिग्री कॉलेज में बिना मास्क लगाए बैठी छात्राएं- फोटो : FIROZABAD