{"_id":"6046604c8ebc3edb551f9bac","slug":"srk-college-firozabad-srk-college-fzd-srk-college-fzd-news-abusive-comment-on-central-minister-abusive-comment-smriti-irani-smriti-irani-srk-college-news-firozabad-news-agr4838025120","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने पर प्राध्यापक की निंदा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री के खिलाफ अश्लील टिप्पणी करने पर प्राध्यापक की निंदा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
फिरोजाबाद। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर अशोभनीय टिप्पणी करते पाए गए एसआरके कॉलेज में इतिहास विभाग के प्राध्यापक के खिलाफ थाना रामगढ़ में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस पूरे प्रकरण को लेकर कॉलेज अनुशासन एवं प्रबंध समिति ने भी बैठक की। इस बीच प्राध्यापक अवकाश पर चले गए हैं। टिप्पणी करने वाले प्राध्यापक डॉ. शहरयार अली के खिलाफ थाना रामगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले में नगर निगम के पार्षद उदय सिंह ने रविवार को थाना पुलिस को तहरीर दी थी। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को शहरयार अली का पुतला दहन किया था। लोगों के आक्रोश के मद्देनजर सोमवार को कॉलेज परिसर में पुलिस फोर्स तैनात रही।
स्थगित हुुआ महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम
कॉलेज प्राध्यापक की टिप्पणी को लेकर कॉलेज कैंपस का माहौल भी सोमवार को गर्म रहा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
महाविद्यालय प्रबंध समिति की हुई आपात बैठक
सोमवार को महाविद्यालय प्रबंध समिति की आपात बैठक हुई। इसमें महिला केंद्रीय मंत्री संबंधित पोस्ट पर अश्लील टिप्पणी के मामले में इतिहास विभाग के प्राध्यापक डॉ. शहरयार अली के खिलाफ समिति की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। डॉ. शहरयार से एक सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। -प्रभाष्कर राय, प्राचार्य एसआरके पीजी कॉलेज।
विज्ञापन
महिला विधि प्रकोष्ठ ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
सोमवार को कॉलेज पहुंची महिला विधि प्रकोष्ठ ने भी केंद्रीय मंत्री पर अश्लील टिप्पणी करने वाले प्राध्यापक पर कडी कार्रवाई की मांग की है। विधि प्रकोष्ठ की ओर से इस आशय का एक ज्ञापन कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रभाष्कर रॉय को सौंपा गया है। ज्ञापन सौंपने वालों में तूलिका अग्रवाल आदि महिलाएं शामिल थीं।