{"_id":"5dbc69b48ebc3e93d100b5c7","slug":"sport-firozabad-news-agr413173642","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन के मैदान पर बेसिक शिक्षा विभाग की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन के मैदान पर बेसिक शिक्षा विभाग की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू
विज्ञापन
सिविल लाइन ग्राउंड में जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं छात्राएं।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग की 28वीं जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन पुलिस लाइन मैदान में किया गया। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में विभिन्न ब्लाकों के 660 खिलाड़ी शामिल होंगे। पहले दिन खो-खो, कबड्डी, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, गोला फेंक आदि प्रतियोगिताएं कराई गई।
क्रीड़ा प्रतियोगिता का आगाज एसएसपी सचिंद्र पटेल ने ध्वज फहराकर किया। स्कूली छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट निकालकर मुख्य अतिथि एसएसपी सचिंद्र पटेल को सलामी दी। इसके बाद खेलकूद प्रतियोगिताओं का आगाज हुआ। खो-खो प्रतियोगिता में कई मैच खेले गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में उप्रावि मोहम्मदपुर खेरिया की डौली प्रथम, उप्रावि नियामतपुर की करीना द्वितीय और उप्रावि कन्या जूनियर नारखी की काजल तृतीय स्थान पर रहीं।
बालक वर्ग की गोला फेंक में उप्रावि मंडनपुर की अखिल प्रताप प्रथम स्थान पर रहे। प्राथमिक बालिका वर्ग 50 मीटर दौड़ में छवि उपाध्याय प्रथम, रीना द्वितीय और पूजा तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में रीता प्रथम और हिना द्वितीय स्थान पर चुनी गईं। प्राइमरी सैलानी में लाड़ो प्रथम, दीक्षा द्वितीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
यूपीएस बालक वर्ग 100 मीटर में उप्रावि अरुण कुमार प्रथम, मोहम्मद सैफ द्वितीय और अजय तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान एबीएसए विनोद कुमार पांडेय, तरुण कुमार, धर्मेंद्र कटियार, शिक्षक नेता ओपी यादव, आनंद श्रोती, यूटा अध्यक्ष जया शर्मा, कल्पना राजौरिया, शौर्यदेवमणि यादव, पीटीआई सीपी सिंह, मनोज पालीवाल आदि उपस्थित रहे।