{"_id":"677985239578cab3f501e5b7","slug":"spent-the-night-amidst-icy-winds-after-the-house-was-destroyed-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-140227-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: आशियाना उजड़ने के बाद बर्फीली हवाओं के बीच गुजारी रात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: आशियाना उजड़ने के बाद बर्फीली हवाओं के बीच गुजारी रात
Sun, 05 Jan 2025 12:30 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 05 Jan 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। आशियाना उजड़ने से मजबूर हुए महिला-पुरुष और बच्चे बर्फीली हवाओं का सितम बर्दाश्त कर रहे हैं। विवादित जमीन पर रातोंरात कब्जा होने के बाद अब लगभग 40 लोग घर से बेघर हो चुके हैं। न तो सिर छिपाने के लिए छत है और न ही सोने के लिए बिस्तर। पीड़ित लोगों ने मजबूरन रात में तिरपाल डालकर खुले आसमान के नीचे बर्फीली हवाओं का सितम झेलते हुए रात गुजारी।
एटा रोड स्थित रोटी बैंक के सामने विवादित भूमि पर रातोंरात स्वर्णकार द्वारा दीवार एवं गेट लगवाने का मामला तूल पकड़ चुका है। शुक्रवार की रात पीड़ितों के लिए दर्दभरी साबित हुई। खुले आसमान के नीचे बर्फीली हवाओं के बीच लोगों ने रात गुजारी। पीड़ितों का कहना है कि खुद को भाजपा का मंडल प्रभारी दर्शाकर एक ओर पार्टी को बदनाम करने का काम किया, तो दूसरी ओर हमें बर्बाद करने का काम किया है। पीड़ितों ने अपनी दर्दभरी कहानी मुख्यमंत्री कार्यालय को फैक्स करके बताते हुए मदद की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि हमने दोनों पक्षों को बुलाया था। दोनों पक्षों की बातों को गंभीरता से सुना गया है। मामले की जांच अभी चल रही है।