{"_id":"66f818af9cc57fdf9b07ff28","slug":"speeding-vehicle-hit-auto-rickshaw-full-of-passengers-in-firozabad-half-dozen-people-were-injured-in-accident-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: तेज रफ्तार वाहन ने सवारियों से भरे ऑटो में मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल; अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: तेज रफ्तार वाहन ने सवारियों से भरे ऑटो में मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल; अस्पताल में भर्ती
Sat, 28 Sep 2024 09:25 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 28 Sep 2024 09:25 PM IST
सार
फिरोजाबाद में तेज रफ्तार वाहन ने सवारियों से भरे ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में हाईवे पर शनिवार सुबह सवारियां लेकर फिरोजाबाद जा रहे एक ऑटो को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके चलते ऑटो के नीचे दबकर महिला सहित छह यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना शनिवार सुबह 11 बजे करीब की है। टूंडला कोतवाली क्षेत्र के सुभाष चौराहे से एक ऑटो सवारियां लेकर फिरोजाबाद जा रहा था। ऑटो हिरनगांव तिराहे के पास पहुंचा तभी पीछे से जा रहे अज्ञात वाहन ने ऑटो में टक्कर मार दी। घटना से ऑटो अनियंत्रित हो गया।
विज्ञापन
चालक नियंत्रित करता उससे पूर्व ही ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने पर यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। राहगीर मदद के लिए वहां दौड़े। ऑटो के नीचे दबने से अर्चना व अजय निवासी छत्रपति कालोनी थाना नारखी के अलावा चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन