{"_id":"668163a63f64df7557041d91","slug":"speeding-bike-collides-with-car-on-expressway-youth-dies-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-127919-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: एक्सप्रेस-वे पर कार से घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: एक्सप्रेस-वे पर कार से घुसी तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत
Sun, 30 Jun 2024 07:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 30 Jun 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में कार सवार भी हुए घायल
रेसर बाइक पर सवार बिहार का युवक दूर जा गिरा था
संवाद न्यूज एजेंसी
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। एक्सप्रेस-वे पर ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में कार ट्रक से टकरा गई। वहीं पीछे से आ रही तेज रफ्तार रेसर बाइक कार में जा घुसी। बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार सवार भी घायल हो गए। यूपीडा की टीम ने एक्सप्रेस-वे पर खड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस-वे से हटवाया।
शनिवार को एक ट्रक लखनऊ से आगरा की ओर आ रहा था। सुबह नौ बजे करीब एक कार भी पीछे से आ रही थी। कार जब एक्सप्रेस-वे पर थाना नसीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत किलोमीटर संख्या 51.300 पर पहुंची। तभी अचानक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में कार ट्रक से सटकर निकल गई। जिससे कार की एक साइड क्षतिग्रस्त हो गई। कार में रोहन जोहरी, उसकी पत्नी आकृति जोहरी, बच्चे अरविका एवं रतप निवासीगण ग्रेटर नोएडा पश्चिम सवार थे। कार को रोहन जोहरी चला रहे थे। कार जैसे ही ट्रक से सटकर निकली, कार ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इतनी देर में पीछे से रेसर बाइक लेकर आगरा की ओर जा रहा बाइक सवार आशुतोष सिंह निवासी बिहार की बाइक तेजगति से कार में पीछे से जा घुसी। बाइक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस-वे पर फिसल गई। बाइक सवार दूर जाकर गिरा। इस घटना में कार सवारों को मामूली चोटें आई हैं। जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसने कुछ ही देर बाद मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर थाना नसीरपुर पुलिस एवं यूपीडा की टीम भी मौके पर पहुंच गई। जिसने सभी घायलों को उपचार के लिए तत्काल ही फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर नसीरपुर शेर सिंह ने बताया कि सभी घायलों का उपचार चल रहा है। बाइक सवार की मौत हो चुकी है।