{"_id":"67f2bf2b92b32240a50fa995","slug":"sp-national-general-secretary-ram-gopal-yadav-said-waqf-bill-is-dangerous-for-temple-mosque-and-gurudwara-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-145913-2025-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Waqf Bill: मस्जिद, मंदिर और गुरुद्वारों के लिए खतरनाक है वक्फ बिल, रामगोपाल यादव बोले- कोर्ट में हो जाएगा फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Waqf Bill: मस्जिद, मंदिर और गुरुद्वारों के लिए खतरनाक है वक्फ बिल, रामगोपाल यादव बोले- कोर्ट में हो जाएगा फेल
Mon, 07 Apr 2025 11:33 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 07 Apr 2025 11:33 AM IST
सार
फिरोजाबाद के जसराना में निजी कार्यक्रम में आए सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि वक्फ बिल मस्जिदों, मंदिरों एवं गुरुद्वारों के लिए खतरनाक है।
विज्ञापन
संबोधित करते प्रो. रामगोपाल यादव।
- फोटो : संवाद
विस्तार
फिरोजाबाद आए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने कहा कि वक्फ बिल मस्जिदों, मंदिरों एवं गुरुद्वारों के लिए खतरनाक है। उन्होंने बिल को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि यह बिल कोर्ट में फेल हो जाएगा।
विज्ञापन
जसराना आए थे रामगोपाल
प्रोफेसर रामगोपाल जसराना क्षेत्र के नगला खजुरिया में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि इस बिल के तहत कलेक्टर किसी भी समय जमीन को नजूल भूमि घोषित करके उस पर कब्जा कर सकते हैं। करणी सेना के प्रदर्शन के सवाल पर कहा कि करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की हत्या हुई तब कुछ नहीं कर पाए। आगरा में तो दलित समुदाय काफी संख्या में है।
ये भी पढ़ें - UP: ब्राह्मणों पर की गई ऐसी टिप्पणी...खौल उठा खून, मंत्री के बेटे की फेसबुक आईडी से हुआ पोस्ट, बवाल का डर; पुलिस तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजस्वी के बयान का किया समर्थन
पश्चिम बंगाल में रामनवमी पर प्रतिबंध किए जाने के सवाल पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। गृहमंत्री के द्वारा माओवाद को खत्म किए जाने पर प्रो. यादव ने कहा कि माओवाद खत्म करना अच्छी बात है लेकिन इसके नाम पर निर्दोषों को परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने वक्फ बिल को असंवैधानिक बताते हुए कहा कि यह सरकार संविधान विरोधी है। उन्होंने तेजस्वी यादव के बयान का समर्थन किया है।
ये भी पढ़ें - UP: मेटाडोर-रोडवेज के बीच पिस गई कार, कुचल गए दो युवक...मौत की ऐसी तस्वीरें, जिन्हें देख कांप जाएगा कलेजा