{"_id":"71269a1a3b87215680dae1e105e72476","slug":"sp-leader-threatens-force-stationed-at-the-dpro-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता की धमकी के बाद कार्यालय में फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता की धमकी के बाद कार्यालय में फोर्स तैनात
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 01 Sep 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडीओ पंचायत को धमकाने के मामले को डीएम विजय किरन आनंद ने गंभीरता से लिया है। मंगलवार को डीपीआरओ बनवारी सिंह से जानकारी ली गई और कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात करने के आदेश दिए। पुलिस फोर्स की तैनाती के साथ ही आरक्षण की जानकारी करने आए लोगों को अंदर नहीं जाने दिया गया। साफ कहा कि आरक्षण सूची फाइनल होते ही चस्पा की जाएगी।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की आरक्षण सूची को तैयार करने का काम विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में चल रहा है। डीपीआरओ बनवारी सिंह एवं उनका स्टाफ सूची फाइनल करने के साथ मिलान करने में जुटे है। इधर, डीपीआरओ कार्यालय के कक्ष में पंचायत विभाग में तैनात सत्ताधारी दल के काफी करीबी बताने वाले एक अधिकारी द्वारा एडीओ पंचायत को धमकाया गया था। नेता ने रिश्वत लेने का आरोप लगाते हुए ट्रांसफर कराने की धमकी दी थी। अवकाश से लौटे डीएम विजय किरन आनंद को मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत डीपीआरओ बनवारी सिंह से घटनाक्रम की जानकारी की। डीएम ने साफ कहा कि किसी से घबराने अथवा दबाव में आने की जरूरत नहीं है। नियमावली के अनुरूप काम होंगे। वहीं कार्यालय में आरक्षण की जानकारी करने के लिए ही नेताओं के आने के कारण सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए। डीएम का आदेश मिलते ही सीओ सदर जगदीश सिंह विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय पहुंचे। उन्होंने डीपीआरओ बनवारी सिंह से घटनाक्रम की जानकारी कर कार्यालय के बाहर एक उप निरीक्षक एवं एक सिपाही को तैनात कर दिया। हिदायत दी स्टाफ के अलावा किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाए। यदि कोई जबरदस्ती करे तो तत्काल सूचना दें। प्रशासन की सख्ती का परिणाम रहा कि डीपीआरओ कार्यालय तक आरक्षण की जानकारी करने आने वाले नहीं पहुंच सके।
डीपीआरओ कक्ष में हुआ आरक्षण का मिलान
डीपीआरओ बनवारी सिंह अपने कार्यालय कक्ष में पुराने आरक्षण की फाइलों के साथ नए आरक्षण का मिलान करते रहे। उनके साथ वरिष्ठ लिपिक जगवीर सिंह, इंसाफ अली, नरेंद्र शर्मा, स्वच्छता मिशन के डीपीसी राजीव नयन गुप्ता भी जुटे रहे। इसके बाद ब्लाकों से आई बीडीसी के सदस्य पद के आरक्षण का मिलान एडीओ पंचायत के द्वारा की जा रही थी।