{"_id":"f7c0502f65aadddb9028fed538b218b7","slug":"sp-district-president-told-leaders-to-complain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने सपा जिलाध्यक्ष को सुनाया दुखड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने सपा जिलाध्यक्ष को सुनाया दुखड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sun, 06 Dec 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को प्रधानों का प्रतिनिधि मंडल सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव से मिला। प्रधानों ने कहा कि डीएम द्वारा प्रधानों पर बेवजह शिकंजा कस रहे हैं। बिना किसी शिकायत के जांच कराई जा रही है। नाराज प्रधानों ने सांसद अक्षय यादव को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।
सपा जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव के नगला भाऊ स्थित आवास पर जिले के करीब 200 ग्राम प्रधान एकत्रित होकर पहुंचे। प्रधानों ने जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव को बताया गांव का विकास बिना किसी भेदभाव के कराया गया है। पांच वर्ष पूर्व गांव में कराए गए विकास कार्यों की स्थिति आज ठीक नहीं हो सकती है। डीएम विजय किरन आनंद के द्वारा बिना किसी शिकायत के गांवों की जांच कराई जा रही है। प्रधानों का कहना था कि यदि किसी प्रधान के खिलाफ कोई ग्रामीण शिकायत करता है तो उसकी जांच होनी चाहिए न कि सभी ग्राम प्रधानों की। जबकि अधिकांश ग्राम प्रधानों का कार्यकाल भी समाप्त होने जा रहा है। सपा जिलाध्यक्ष ने सभी प्रधानों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्या को सांसद अक्षय यादव तक पहुंचाया जाएगा। प्रधानों के साथ किसी प्रकार का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।