फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP demonstrated against inflation

सपा ने महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

Mon, 18 Oct 2021 11:55 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
SP demonstrated against inflation
महंगाई के विरोध में जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करते पूर्व सांसद अक्षय यादव के साथ जिलाध्यक? - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। सपा ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए युवा सपाई मुख्यालय के दूसरे गेट तक पहुंच गए। पुलिस ने उनको बीच में रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानें। प्रदर्शन के दौरान पूर्व सांसद अक्षय यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार को गरीबों, किसानों, मजदूरों और युवाओं की कोई चिंता नहीं है। ऐसी जनविरोधी सरकार को सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिले भर के सपाई पुलिस लाइन के सामने स्थित जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए। बारिश होने के बाद भी सपाई जोश के साथ कार्यालय पहुंचे। दोपहर एक बजे करीब पूर्व सांसद अक्षय यादव के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन का जुलूस पार्टी कार्यालय से निकला। उसकी अगुवाई सपा जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल, एमएलसी डॉ. दिलीप यादव, पूर्व एमएलसी डॉ. असीम यादव, पूर्व विधायक अजीम भाई, पूर्व विधायक टूंडला राकेश बाबू एडवोकेट, पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डीपी यादव, रामसेवक यादव कर रहे थे।
विज्ञापन

जुलूस जैसे ही मुख्यालय के पहले गेट से प्रवेश किया तो सपाई पहले तो धरना स्थल पर रुक गए। लेकिन अक्षय यादव जैसे ही धरना स्थल पर पहुंचे तो युवा सपाइयों ने जोशीले नारे लगाते हुए आगे बढ़ना प्रारंभ कर दिया। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र के नेतृत्व में सीओ सदर हीरालाल कनौजिया ने फोर्स के साथ रोकने का प्रयास किया। लेकिन सपाई आगे बढ़ गए। मुख्यालय के दूसरे गेट तक पहुंचे और नारेबाजी करते हुए वापस धरना स्थल पर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष रमेशचंद्र चंचल ने कहा कि सपा सरकार को गरीबों, मजदूरों, किसानों एवं युवाओं की कोई चिंता नहीं है। जिला उपाध्यक्ष योगेश गर्ग, इंजीनियर सचिन यादव, गुलाब सिंह प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष हरिशंकर यादव, संजय यादव, संतोष यादव, डॉ. विजय आर्या, राम मोहन पिंकी यादव, देवेंद्र गुर्जर, कमलेश यादव, आदर्श यादव धन्नू, रामप्रताप यादव, सोनू बघेल, विजेंद्र सिंह यादव, राजकुमार राठौर, डॉ. ब्रजेश यादव, जर्रार अहमद राजू, अनीता राजपूत, अनार सिंह, प्रदीप यादव झब्बू, अशोक यादव, प्रमोद कुमार, शेखर प्रताप मौजूद रहे।

सपा के प्रदर्शन के दौरान बारिश होने लगी। इस दौरान सपा नेता बारिश होने के बाद धरना स्थल पर एकत्रित रहे। प्रदर्शन एवं ज्ञापन देने के बाद ही सपाई मुख्यालय से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed