फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sp conference brainstorm on election

सपा के सम्मेलन में चुनाव पर मंथन

Sun, 17 Jan 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 17 Jan 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को देखते हुए सपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सपा जिले भर में सम्मेलन कर संगठन की सक्रियता बढ़ाएगी। सांसद  अक्षय यादव ने सयुस के कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका। कार्यकर्ताओं से चुनावी रण में कमर कसने का आह्वान किया।
विज्ञापन

 रविवार को शिकोहाबाद के रामलीला मैदान के सामने समाजवादी युवजन सभा का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए सांसद अक्षय यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं को चाहिए कि अभी से 2017 के चुनाव की तैयारी में लग जाएं। कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और युवा इसके सारथी बन जाएं तो अद्वितीय होगा। हर मतदाता को प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और विकास की बात बताने घर-घर जाएं। सांसद अक्षय ने कहा कि सपा सरकार में फीरोजाबाद में चहुंमुखी विकास हुआ है। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह यादव ने कहा कि ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा चुनाव तक हर चुनाव में युवा अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। प्रोफेसर रामगोपाल यादव और सांसद अक्षय यादव ने विकास की बयार चलाई है उसे ग्रामीण अंचल तक ले जाया जाएगा। विधायक हरिओम यादव ने कहा कि प्रदेश  सरकार ने फीरोजाबाद के विकास के लिए अपने खजाने का मुंह खोल रखा है। जिलाध्यक्ष डा. दिलीप ने कहा पार्टी में चार  फ्रंटल संगठन यूथ हैं। उनमें सबसे बड़ी जिम्मेदारी सपा युवजन सभा की है। इससे पूर्व कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की माला पहनाकर सपा सांसद, सिरसागंज विधायक हरिओम यादव, जिलाध्यक्ष दिलीप यादव का स्वागत किया। अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष ने की और संचालन सयुस जिलाध्यक्ष अंशुल विक्रम सिंह ने किया। एमएलसी असीम यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, डा. सुकेश यादव, डा. मनोज यादव, उदयवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह यादव सोनू, रामवीर सिंह यादव, कल्लू गुर्जर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed