फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SP chief Akhilesh Yadav reached Firozabad said UP formed BJP government in country and UP will remove it

फिरोजाबाद में बोले अखिलेश यादव: 2014 में उत्तर प्रदेश से आई थी भाजपा की सरकार, 2024 में यहीं से चली जाएगी

Sun, 18 Jun 2023 06:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, फिरोजाबाद
अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 06:42 PM IST
सार

फिरोजाबाद में पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि 2014 में उत्तर प्रदेश से ही भाजपा की सरकार आई थी। अब 2024 में यहीं से चली जाएगी। 
 

विज्ञापन
SP chief Akhilesh Yadav reached Firozabad said UP formed BJP government in country and UP will remove it
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक निजी कार्यक्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था धवस्त है। सुरक्षा की जिम्मेदार पुलिस चांदी चोरी व बसूली में लगी है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। पिछड़ों, दलितो व मुस्लिमों के साथ भेदभाव हो रहा है। किसान परेशान है। 2024 में भाजपा सरकार का जाना तय है।

विज्ञापन

इलाज न मिलने से लोगों की जान गवां दीं

उन्होंने कहा कि सपा शासन में चलाई एम्बुलेंस की हालत खस्ता है। हॉस्पिटलों की हालत खराब है। डाक्टरों व दवाओं का अभाव है। बलिया में गर्मी से मौतों पर उन्होंने सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले छह साल में एक भी जिला अस्पताल नहीं बनाया। समय से इलाज न मिलने से बड़े पैमाने पर लोगों की जाने गईं हैं। नैवेली लिग्नाइट प्लांट, पनकी का बना हुआ पावर प्लांट शुरू नहीं हुआ। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश

विज्ञापन
विज्ञापन

डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे

कहा कि सरकार बिजली उपलब्ध नहीं करा पा रही। ये जिम्मेदारियां मुख्यमंत्री की थी, लेकिन मंत्री पर थोपा जा रहा है। वर्ष 2014 में भाजपा की केन्द्र सरकार उत्तर प्रदेश से आई थी। अब 2024 में यहीं से जाएगी। इसका कारण महंगाई व बेरोजगारी है। डीजल और पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। इस सरकार ने पुलिस की सौ नंबर व्यवस्था खराब कर दी। 



यह भी पढ़ेंः- धोखा बर्दाश्त न हुआ: इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए 22 वीडियो, बोला- प्रेमिका से मिली बेवफाई...और फंदे से झूल गया

भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं और बेटियां 

कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि एनसीआरबी का आंकड़ा देखने से पता चलता है कि सबसे ज्यादा असुरक्षित महिलाएं और बेटियां भाजपा सरकार में हैं। जब भाजपा के नेता स्वयं थाने में घुसकर अपहरणकर्ताओं को बचाने आएंगे उन्हें उठा ले जाएंगे। झूठे मुकदमे, नाम बढ़ाना, नाम घटना पैसा वसूल लेना यह हो रहा है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े प्रदेश में कार्यवाहक डीजीपी हैं, यह सोचने वाली बात है।

यह भी पढ़ेंः- ताजनगरी में यहां मिलता है सुकून: आगरा आए और इन जगहों पर नहीं घूमे तो क्या घूमे, ये हैं बेहतरीन पिकनिक स्पॉट

सरकार किसानों को लाभ नहीं दे पा रही

कहा कि किसानों को एमएसपी जो मिलनी चाहिए थी वह नहीं मिल रही। विधानसभा चुनाव में आलू खरीदने की बात की थी। एक भी आलू नहीं खरीदा गया। गेहूं क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद नहीं हो सकी, उसे प्राइवेट कंपनियां खरीद ले गईं। जो सरकार किसानों को लाभ नहीं दे पा रही, वह सपना दिखा रही थी किसानों की आय दोगुना करने की। बृजभूषण के सवाल पर कहा कि भाजपा वालों को सोचना चाहिए कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं और बेटियों के साथ क्यों नहीं खड़े हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed