फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   sophisticated machines found District hospital pathology

जिला अस्पताल की पैथोलॉजी को मिलीं अत्याधुनिक मशीनें

Wed, 05 Oct 2016 01:06 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 05 Oct 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
sophisticated machines found District hospital pathology
जिला अस्पताल की पैथोलॉजी को मिलीं अत्याधुनिक मशीनें - फोटो : Amar Ujala
- होगी रक्त की जांच, सेल काउंटर मशीन की सुविधा उपलब्ध
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पैथोलॉजी सेंटर को नई ब्लड सेल काउंटर मशीन मिल गई है। इससे रक्त में विभिन्न प्रकार के सेल की जांच हो सकेगी। जल्द ही इस मशीन का उपयोग जिला अस्पताल में शुरू कर दिया जाएगा।
जिला अस्पताल के पैथोलॉजी सेंटर में ब्लड सेल काउंटर मशीन नहीं होने से मरीजों को विभिन्न प्रकार की रक्त जांच के लिए निजी पैथोलॉजी सेंटर का सहारा लेना पड़ता था। यहां मरीजों से मनमाना शुल्क वसूला जाता है। इसे देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग से मशीन की मांग की थी। कुछ दिन पूर्व मशीन जिला अस्पताल को मिल गई है। अभी मशीन को असेंबल नहीं किया गया है। मशीन बनाने वाली कंपनी की टीम कुछ दिनों में यहां आकर मशीन को फिट करेगी। इसके बाद पैथोलॉजी सेंटर से ब्लड सेल काउंटर मशीन की सुविधा लोगों को मिलने लगेगी।
विज्ञापन


एक घंटे में 30 सैंपल की जांच
ब्लड सेल काउंटर मशीन में नई तकनीक का उपयोग किया गया है। मशीन एक घंटे में खून के 30 नमूनों की जांच करने में सक्षम है। इसमें लगभग 19 प्रकार की रक्त जांच होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेमी ऑटोमेटिक एनालाइजर मशीन भी
सेमी ऑटोमेटिक एनालाइजर मशीन भी जिला अस्पताल आ चुकी है। इसमें हीमोग्लोबिन, प्लेटलेट्स, टीएलसी, डीएलसी की जांच जिला अस्पताल में की जाएगी। यह सुविधा अभी तक जिला अस्पताल में उपलब्ध नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed