फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Soon we will see a green Central Park

जल्द हरा-भरा नजर आएगा सेंट्रल पार्क

Mon, 07 Dec 2015 07:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Mon, 07 Dec 2015 07:58 PM IST
विज्ञापन
Soon we will see a green Central Park
सदर तहसील में सेंट्रल पार्क जल्द ही हरा-भरा नजर आएगा। इसके लिए सदर तहसील में सोमवार को एसडीएम और तहसीलदार ने वृहद स्तर पर पौधरोपण किया। आईएसओ के मानक पर खरा उतरने के लिए तहसील प्रशासन द्वारा कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

डीएम विजय किरन आनंद द्वारा जनपद की सदर तहसील को आईएसओ का दर्जा दिलाने के प्रयास चल रहे हैं। आईएसओ का दर्जा दिलाने के लिए पूरी सदर तहसील का कायाकल्प किया जाएगा। तहसील की पूरी बिल्डिंग और कार्यालयों का रंगरोगन कराया जाएगा। तहसील में आने फरियादियों को जागरूक करने के लिए बैनर लगवाए गए हैं। पूरे तहसील परिसर में पेड़ पौधे लगवाए गए हैं। तहसील के पिछले हिस्से में आकर्षक फूलों के  गमले लगवाए गए हैं। आईएसओ का दर्जा देने से पूर्व आईएसओ द्वारा अधिकृत गुड़गांव की पीएमसी (परफेक्शन मैनेजमेंट कस्लटिंग) प्रा. लि. द्वारा सर्वे कराया जा रहा है। पीएमसी कंपनी प्रतिनिधि द्वारा तहसील की बिल्डिंग, कार्यालय, फर्नीचर, फरियादियों के लिए पेयजल, सफाई जैसी व्यवस्थाओं के साथ कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। आईएसओ का दर्जा पाने के लिए तहसील प्रशासन द्वारा तहसील में सेंट्रल पार्क भी विकसित किया जा रहा है। इस पार्क में तहसील प्रशासन द्वारा पूर्व में चार सैकड़ा से अधिक पौधे रोपित कराए जा चुके हैं। रविवार को आगरा से 300 से अधिक पौधे मंगवाए गए। एसडीएम सदर डा. पंकज वर्मा, तहसीलदार जीत सिंह रॉय द्वारा वृहद स्तर पर श्रमदान के तहत पौधरोपण कराया गया। इस संबंध में एसडीएम सदर पंकज वर्मा ने बताया कि सदर तहसील को आईएसओ का दर्जा दिलाने के लिए लगातार कार्य कराया जा रहा है। इसी प्रक्रिया के तहत तहसील में सेंट्रल पार्क विकसित कराया जा रहा है। सेंट्रल पार्क में बड़ी संख्या में पौधे रोपित कराए गए हैं, जिससे पार्क जल्द ही हरा-भरा नजर आएगा।
विज्ञापन


बाक्स--
आकर्षक फूलों के साथ पेड़ों पर नजर आएंगे फल
सेंट्रल पार्क में आकर्षक फूलों के साथ-साथ पेड़ों पर तरह-तरह के फल भी नजर आएंगे। सेंट्रल पार्क में अशोक, गेंदा, अल्वा चंपा, विक्टोरिया, डिफन वेचिया, फरकेरिया, हरेलिया सिलवरयूका, गुलाब, एलोवेरा के अलावा फलों में किवी, अमरूद, चाइना औरेंज, कमरख, मौसमी, शरीफा, चीकू सहित अन्य फलों के पौधे लगवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed