फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Son of Zila Panchayat member accused of raping a teenage girl.

Firozabad News: जिला पंचायत सदस्य के पुत्र पर किशोरी से दुष्कर्म का आरोप

Mon, 20 Jul 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 20 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Son of Zila Panchayat member accused of raping a teenage girl.
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। थाना एका क्षेत्र के एक गांव की निवासी महिला ने जिला पंचायत सदस्य के पुत्र पर 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले में सोमवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

किशोरी की मां ने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 8 जुलाई 2026 को जिला पंचायत सदस्य का बेटा उनकी 15 वर्षीय पुत्री को पूर्व साजिश के तहत बहला-फुसलाकर ले गया था। 3-4 दिनों तक बेटी को अपने पास रखा और डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी के जिला पंचायत सदस्य पिता से संपर्क किया। इसके बाद आरोपी पक्ष के लोग बेटी को लेकर घर आए और मामला शांत कराते हुए कुछ दिनों में अपने बेटे से शादी कराने का आश्वासन दिया। आरोप है कि 4-5 दिन बीत जाने के बाद जब पुनः संपर्क किया, तो आरोपी पक्ष द्वारा उनके साथ अभद्रता व गाली-गलौज की गई। आरोपी रुपये लेकर चुप रहने अथवा पुत्री समेत जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed