{"_id":"67c36dbfc08577415a01fc7d","slug":"some-trains-still-late-operations-back-on-track-firozabad-news-c-169-1-sagr1026-143567-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: कुछ ट्रेनें अभी भी लेट, पटरी पर लौट रहा संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: कुछ ट्रेनें अभी भी लेट, पटरी पर लौट रहा संचालन
Sun, 02 Mar 2025 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sun, 02 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। ट्रेनों की लेट-लतीफी निरंतर जारी है, परंतु कुछ ट्रेनों को छोड़ अन्य ट्रेनों का संचालन पटरी पर लौट रहा है।
शनिवार को अपने निर्धारित समय से चलने वाली कुछ ट्रेनें 19 घंटे की देरी से चलीं। वहीं रेल प्रशासन ने काफी विलंब से चलने वाली अप व डाउन की चार ट्रेनों को रद्द कर दिया। साथ ही डाउन की दो ट्रेनों का रूट डायवर्ट कर दिया। ट्रेनों के रद्द व लेट होने से रेलयात्री परेशान रहे।
महाकुंभ भले ही समाप्त हो गया हो, लेकिन रेल संचालन कुछ ट्रेनों को छोड़कर पटरी पर नहीं लौटा है। हालांकि अन्य ट्रेनें धीरे-धीरे समय पर चलने लगीं हैं। रेलयात्री महाकुंभ से अभी तक लौट रहे हैं। इसके चलते ट्रेनों में अभी भीड़ चल रही है। जो ट्रेनें लेट चल रहीं हैं उनके यात्री स्टेशन पर इंतजार में परेशान हैं, वहीं रद्द होने वाली ट्रेनों के यात्री खासे परेशान हैं।
रेल प्रशासन ने अधिक विलंब से चल रही अप की अजीमाबाद एक्सप्रेस, मूरी एक्सप्रेस, प्रताप एक्सप्रेस व नीलांचल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया। साथ ही गाजियाबाद जंक्शन से ब्रह्मपुत्र मेल व नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस का रूट डायवर्ट कर पंड़ित दीनदयाल जंक्शन पर निकाला गया। जिसके कारण रेलयात्री खासे परेशान रहे।