{"_id":"5f6a40198ebc3e80f7645029","slug":"solar-firozabad-news-agr4603394200","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल से सफेद हाथी की मानिंद खड़ी हुई है सोलर पाईप पेयजल परियोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल से सफेद हाथी की मानिंद खड़ी हुई है सोलर पाईप पेयजल परियोजना
विज्ञापन
टूंडला स्थित ठार बघेल में दो साल से शोपीस बनी खड़ी,सोलर पाईप पेयजल परियोजना
- फोटो : FIROZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। अधिकारियों की अनदेखी के कारण ब्लाक टूंडला की ग्राम पंचायत मदावली के मजरा में स्थापित की गई सोलर पाइप पेयजल परियोजना बंद है। पानी न मिलने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्राम पंचायत मदावली के मजरा ठार बघेल में करीब 150-200 परिवार हैं। ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल स्थापना के लिए यूपी नेडा विभाग ने करीब 4.59 लाख रुपये की लागत से सोलर पाइप पेयजल टंकी की स्थापना की गई। परियोजना को संचालित करने के लिए उच्च तापीय क्षमता वाली सोलर पैनल लगाए गए लेकिन वर्ष 2018-19 में स्थापित की गई उक्त परियोजना फिलहाल सफेद हाथी साबित हो रही है। कारण सोलर पैनल द्वारा तकनीकी कारणों से पेयजल परियोजना पर स्थापित सबमर्सिबल पंप को आवश्यक विद्युत ऊर्जा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
कई बार की शिकायतें फिर भी नहीं हुई सुनवाई
मदावली के प्रधान साहब सिंह कुशवाह के मुताबिक सोलर पाईप पेयजल परियोजना में आई तकनीकी खराबी को दुरुस्त कराने के लिए यूपी नेडा एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों को कई बार शिकायती पत्र दिए। फिर भी सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विभाग ने नहीं कराया सुधार
हमें हाल ही में पता चला कि परियोजना तकनीकी कारणों से सुचारु नहीं हो रही। विभागीय तकनीकी स्टाफ को सोलर पैनल में आई गड़बड़ी को सुधारने के निर्देश दिए हैं। शीघ्र ही खामी दूरकर इसे चालू कराया जाएगा।
पीके श्रीवास्तव पीओ यूपी नेडा