फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   snak in water

मोहल्ला टीला में पानी की सप्लाई के दौरान निकला सांप का बच्चा

Thu, 18 Jun 2020 05:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 05:39 PM IST
विज्ञापन
snak in water
मोहल्ला टीला स्थित पानी के पाइप लाइन में आ रहे कीड़ों से परेशान क्षेत्रीय लोग - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। मोहल्ला टीला स्थित इंद्रानगर निवासी कमल गुप्ता के घर सुबह गंगा जल की सप्लाई के दौरान पानी के साथ सांप का बच्चा आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। मौके पर नगर निगम की टीम भी पहुंच गई। अधिकारियों ने पानी की जांच करने के साथ ही पाइप लाइन को चेक कराकर सांप को फिकवा दिया। क्षेत्रीय लोगों ने घटना से विधायक और मेयर को भी अवगत कराया।
विज्ञापन

मोहल्ला टीला स्थित इंद्रानगर निवासी कमल गुप्ता ने बताया कि उनके यहां जेड़ाझाल की सप्लाई के साथ सबमर्सिबल की भी सप्लाई है। बृहस्पतिवार सुबह जेड़ाझाल की सप्लाई आने पर पानी भर रहे थे। तभी पानी के साथ करीब छह से सात इंच का सांप का बच्चा पानी के साथ बाल्टी में आ गया। पानी में सांप को देख चीख पुकार मच गई। काफी संख्या में क्षेत्रीय लोग एकत्रित हो गए। सांप को पानी के साथ एक पॉलिथीन में बंद कर लिया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही क्षेत्रीय लोगों ने नगर निगम अधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर जल निगम के अवर अभियंता निहाल सिंह मौके पर पहुंचे और लाइन की जांच की, लेकिन लाइन किसी भी स्थान पर लीकेज नहीं मिली। इस बीच पानी की जांच की तो वह साफ था। मौके का निरीक्षण करने के साथ ही जेई द्वारा जल निगम के एक्सईएन राकेश कुमार को अवगत कराया। एक्सईएन राकेश कुमार का कहना है कि जेड़ाझाल की लाइन में कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस दिन पूर्व भी पानी में निकला था सांप
क्षेत्रीय निवासी आकाश का कहना है कि दस दिन पूर्व उनके घर पानी में सांप का बच्चा निकला था। जिसकी जानकारी अधिकारियों को देने के साथ ही पानी को फेंक दिया गया। पानी तो साफ आता है, लेकिन अक्सर पानी में छोटे-छोटे कीड़े देखने को मिलते हैं। जिससे बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। वहीं विश्नू कुमार का कहना है कि दस दिन में यह दूसरी घटना होने से अब तो जेड़ाझाल के पानी का प्रयोग करने से डर लगने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed