फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   SMART CITY, firozabad

स्मार्ट सिटी के कार्यों का रोडमैप तैयार, बदलेगी शहर की तस्वीर

Mon, 24 Feb 2020 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
SMART CITY, firozabad
स्मार्ट सिटी के तहत शहर में होंगे कई कार्य। शहर का हार्ट प्वाइंट सुभाष तिराहा - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। शहर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम ने रोडमैप तैयार कर लिया है। इसके तहत होने वाले कार्यों का प्रारूप स्मार्ट सिटी के लिए बनी समिति ने शासन को भेज दिया है। पांच साल तक सुहाग नगरी में कई काम होंगे। इनके लिए प्रदेश सरकार हर साल 50 करोड़ रुपये की धनराशि देगी।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के तहत घंटाघर और पालीवाल हॉल का भी सौंदर्यीकरण होगा। फीरोजशाह मकबरा का सौंदर्यीकरण भी योजना में शामिल है। नगर के 10 प्राइमरी मिडिल स्कूलों को स्मार्ट स्कूल में बदला जाएगा। पांच पार्कों का सौंदर्यीकरण होगा। तीन नालों की मरम्मत और निर्माण होगा। नेशनल हाईवे पर नगर के दोनों ओर स्वागत स्थल को विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

व्यापारियों के लिए ई कॉमर्स वेबसाइट, चूड़ी उद्योग में लगे लोगों के लिए कौशल विकास का काम होगा। कांच उद्योग में कच्चे माल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने के लिए 50 ई-रिक्शा नगर निगम देगा। नगर में पीपीपी मॉडल पर टेली मेडिसन का कार्य किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने शासन से 2931.13 करोड़ रुपये की डिमांड की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ई-गवर्नेंस व सिटीजन सर्विसेज
नगर को स्मार्ट और सेफ सिटी के रूप में विकसित करने के लिए मुख्य चौराहों, मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के अंतर्गत डस्टबिन लगेंगे। कूड़ा ढोने वाले वाहनों की ट्रेकिंग और घरों से कूड़ा इकट्ठा करने के लिए क्यूआर कोड का कार्य और नियंत्रण कक्ष की स्थापना की जाएगी।
वेस्ट मैनेजमेंट
नगर से निकलने वाले निर्माण विध्वंस सी एंड डी अपशिष्ट और मलबे के निस्तारण के लिए 50 मीट्रिक टन के संयंत्र की स्थापना की जाएगी। कूड़े को पोर्टेबल कॉम्पैक्टर के माध्यम से कूड़ा निस्तारण केंद्र तक ले जाने के लिए दो सॉलिड वेस्ट ट्रांसफर स्टेशन बनाए जाएंगे।
वाटर मैनेजमेंट और सीवर ट्रीटमेंट प्लान
14 सीडब्लूआर तथा पांच पंपिंग स्टेशन को स्काडा सिस्टम के माध्यम से संचालित किया जाएगा। मास्टर कंट्रोल रूम बनेगा। एक ही पोर्टल पर नगर निगम की सभी जनसुविधाएं होंगी। वर्षा जल संचयन के लिए रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। 67 एमएलडी एसटीपी से उत्पादित शोधित जल को पुन: इस्तेमाल करने के लिए विभिन्न चूड़ी कारखानों, ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई आदि के लिए दिया जाएगा। इसके लिए पाइप लाइन डालने जाने का प्रस्ताव भी तैयार किया है। पांच सीवर पंपिंग स्टेशनों और पांच मुख्य नालों पर स्वचलित मेकेनिकल क्लीनर लगाए जाएंगे।
एनर्जी मैनेजमेंट
मुख्य सड़कों पर स्ट्रीट लाइट व हाईमास्ट लाइटों की अंडर ग्राउंड वायरिंग और स्मार्ट पोल लगाए जाएंगे। साथ ही सुभाष मार्केट, चंद्रशेखर मार्केट व शास्त्री मार्केट के ऊपर सोलर पावर सिस्टम लगाया जाएगा।
बनेगी पार्किंग
शहर के चार प्रमुख मार्गों का इंप्रूवमेंट एंड अप ग्रेडेशन, सुभाष चौराहा व 200 मीटर की परिधि में सिटी ऑफ ग्लास फिरोजाबाद मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। फ्लाईओवर व नेशनल हाईवे की सर्विस रोड का विकास और जल निकासी की जाएगी। मल्टीलेवल टू व्हीलर व फोर व्हीलर पार्किंग बनाई जाएगी।

इन कार्यों पर इतना बजट होगा खर्च
ई गवर्नेंस व सिटीजन सर्विसेज 5670.99
वेस्ट मैनेजमेंट 413.04
वाटर मैनेजमेंट/सीवर ट्रीटमेंट 3760.00
एनर्जी मैनजमेंट 1784.07
अरबन मोबिलिटी 7748.01
अन्य कार्य 2931.13
जीएसटी 12 प्रतिशत 2676.87
(धनराशि लाख में रुपये में)
स्मार्ट सिटी के तहत कराए जाने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव को तैयार कर लिया गया है। प्रस्ताव स्मार्ट सिटी के लिए बनाई गई कमेटी ने तय किए हैं। इस कमेटी में डीएम और मंडलायुक्त के साथ-साथ मैं भी शामिल हूं। प्रस्तावों पर मंजूरी शासन से मिलेगी। शासन से निर्धारित कार्यदायी संस्था ही कार्य कराएगी।
विजय कुमार, नगर आयुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed