फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sloganeering of businessman, provoking police's bias

पुलिस के पक्षपात पर भड़के व्यापारी, की नारेबाजी

Sun, 09 May 2021 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sloganeering of businessman, provoking police's bias
फिरोजाबाद। पुलिस द्वारा किए जा रहे पक्षपात को लेकर रविवार को सदर बाजार के व्यापारी भड़क गए। आक्रोशित व्यापारियों ने पुलिस और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मामला बढ़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस ने आक्रोशित व्यापारियों को समझाकर मामले को शांत कराया। व्यापारियों का कहना था कि पुलिस पक्षपात के तहत कार्य कर रही है। कुछ बाजार पूरी तरह से खुल रहे हैं तो कहीं पुलिस बाजारों को खुलने नहीं दे रही है।
विज्ञापन

थाना उत्तर पुलिस को रविवार शाम तकरीबन चार बजे सदर बाजार शास्त्री मार्केट में लॉकडाउन का उल्लंघन करने की सूचना मिली। शिकायत में ग्राहकों को दुकानों के अंदर लेकर बिक्री करने की बात कही गई। सूचना पर थाना उत्तर में तैनात एसआई जय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

पुलिस ने दुकानों के तालों को चेक करना शुरू कर दिया। जानकारी पर बड़ी संख्या में व्यापारी एकत्रित हो गए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए नारेेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला बढ़ता देख थाने से और फोर्स बुला ली गई। व्यापारियों की संख्या बढ़ती देखकर पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस ने आक्रोशित व्यापारियों को समझाकर मामले को शांत कराया। व्यापारियों ने कहा कि यदि पुलिस पक्षपात के तहत कार्य करेगी तो इसका विरोध किया जाएगा। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर व्यापारियों को शांत कराया।
पुलिस निष्पक्ष रूप से कार्य नहीं कर रही है। कोरोना कर्फ्यू के नाम पर सदर बाजार के दुकानदारों का शोषण किया जा रहा है, जो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराते हुए बाजारों को पूर्ण रूप से बंद कराना होगा। यदि पुलिस ने पक्षपात किया तो व्यापारी विरोध करेंगे।
सुधीर वार्ष्णेय व्यापारी नेता
हम कर्फ्यू का पूर्ण रूप से पालन करने के साथ पुलिस की मदद कर रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली व्यापारी हित में नहीं है। सदर बाजार के साथ शहर के अन्य बाजार भी पूरी तरह बंद होने चाहिए। सदर बाजार छोड़कर अन्य स्थानों के बाजार खुल रहे हैं लेकिन पुलिस खुले बाजारों को बंद कराने नहीं जा रही है।

शुभम राजपूत व्यापारी
पुलिस पर पक्षपात के तहत कार्रवाई करने का आरोप पूरी तरह से निराधार है। बाजार अथवा दुकान खुलने की शिकायत पर पुलिस जांच के लिए पहुंच रही है। शिकायत पर ही पुलिस सदर बाजार स्थित शास्त्री मार्केट पहुंची थी। कर्फ्यू का पालन नहीं करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
मुकेश चंद्र मिश्र एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed