फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sleeper bus rammed into Trola, one killed, five injured

शिकोहाबाद : स्लीपर बस ट्रोला में घुसी, एक की मौत, पांच घायल

Sun, 16 Jul 2023 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sleeper bus rammed into Trola, one killed, five injured
शिकोहाबाद। लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से 50 यात्रियों को लेकर कानपुर जा रही स्लीपर कोच बस शुक्रवार देर रात तीन बजे नसीरपुर क्षेत्र के माइल स्टोन 56.600 पर आगे जा रहे पत्थर से लदे ट्रोला में घुस गई। हादसे में बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस और हाईवे सुरक्षा में मौजूद सहायक सुरक्षा अधिकारी ने घायलों को निकाल कर सैफई पीजीआई अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद पूर्वी दिल्ली निवासी एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



दिल्ली से कानपुर जा रही स्लीपर कोच बस को चालक गौरव चला रहा था। उसके पास परिचालक राहुल बैठा था। देर रात तीन बजे के करीब बस नसीरपुर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 56-600 पर पहुंची, तभी चालक को झपकी आ गई। तेज रफ्तार बस आगे जा रहे पत्थर लदे ट्रोला से टकरा गई। हादसे के बाद बस में सो रहे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। टक्कर इतनी तेज थी कि आगे का बस का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद ट्रोला चालक वाहन को लेकर भाग गया। हादसे में पांच लोग घायल हुए, जिसमें एक की हालत नाजुक थी। हादसे की जानकारी पर थानाध्यक्ष संजुल पांडेय और एक्सप्रेसवे की सुरक्षा में लगे सहायक सुरक्षा अधिकारी कमलेश कुमार सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल सवारियों को निकाल कर एंबुलेंस से पीजीआई सैंफई अस्पताल भेज दिया। अस्पताल में इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि शेष पांच लोगों का उपचार शुरू कर दिया। क्षतिग्रस्त बस को हाइड्रा की मदद से हटाया गया। सीओ सिरसागंज प्रवीन तिवारी का कहना है कि वह खुद मौके पर गए थे, हादसे में एक की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ये सवारियां हुईं घायल
हादसे में बस में बैठी सवारी लईक अहमद पुत्र हनीफ अहमद निवासी मोहल्ला अकबरपुर जिला कानपुर देहात, गौरव पुत्र राम प्रकाश निवासी गाजीपुर नई दल्ली, योगीराज पुत्र विश्राम सिंह निवासी इटावा, शबाना पत्नी अकरम और अयात पुत्र अकरम निवासी ग्राम बरोही थाना चिकासी जिला हमीरपुर हैं। जबकि मृतक की शिनाख्त उसके पास मिले आधार कार्ड से हुई है। थानाध्यक्ष संजुल पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान आधार कार्ड के आधार पर नीरज कुमार सिंह (46) पुत्र अबलाख सिंह निवासी अशोक नगर वसुंधरा एंक्लेव पूर्वी दिल्ली के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed