{"_id":"699de7bd95b7f90844005727","slug":"sleeper-bus-collides-with-truck-on-expressway-four-people-including-driver-injured-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-168513-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्लीपर बस एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई, चालक समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्लीपर बस एक्सप्रेस-वे पर ट्रक से टकराई, चालक समेत चार घायल
Tue, 24 Feb 2026 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाती यूपीडा की टीम। स्रोत यूपीडा
- फोटो : एक्सप्रेस-वे पर हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाती यूपीडा की टीम। स्रोत यूपीडा
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। दिल्ली से सवारियों को लेकर बहराइच जा रही स्लीपर बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ओवर स्पीड के कारण हादसे का शिकार हो गई। बस आगे चल रहे किसी ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में चालक समेत चार लोग घायल हो गए। यूपीडा की टीम ने घायलों को उपचार के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर नसीरपुर क्षेत्र के किमी संख्या 58.800 के समीप यह हादसा रात डेढ़ बजे करीब हुआ। बस को चालक शकील निवासी अहाता रेवलिया थाना केसरगंज बहराइच चला रहा था। बस ओवर स्पीड के कारण आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में चालक के अलावा ताकिर निवासी साहिबाबाद थाना रानीपुर, नीरज मौर्य निवासी रवेपुरा थाना जारौल रोड तथा हैदर अली निवासी मनेति थाना केसरगंज बहराइच घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही यूपीडा की टीम मौके पर पहुंच गई। जिसने सभी घायलों को उपचार के लिए सैफई पीजीआई में भर्ती कराया है। यहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। नसीरपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इंस्पेक्टर नसीरपुर ज्ञानेंद्र सोलंकी ने बताया कि ओवर स्पीड के कारण यह हादसा हुआ था। घायलों का उपचार चल रहा है। अभी इस घटना के संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।