फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sixty million imposed in the name of maintenance of wells whereabouts

नलकूपों के मेंटिनेंस के नाम पर छह करोड़ लगाए ठिकाने

Thu, 17 Dec 2015 11:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 17 Dec 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
जलकल विभाग द्वारा नलकूपों के मेंटिनेंस के नाम छह करोड़ रुपये ठिकाने लगा दिए। इस धनराशि का कोई हिसाब भी नहीं है। डीएम द्वारा गठित की गई कमेटी की जांच में कई अधिकारियों की गर्दन फंसती दिख रही है।
विज्ञापन

नगर निगम में घोटालों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। पूर्व में सफाई कर्मी तैनात करने के नाम पर करोड़ों का घोटाला हुआ था। इस मामले में पूर्व चेयरमैन सहित कई अफसरों की गर्दनें फंसी हुई है। जलकल विभाग में भी  करोड़ों के घोटाले की जिला प्रशासन द्वारा जांच कराई गई। हालांकि यह फाइलों में दब गई। अब जलकल विभाग में नए घोटाले की चर्चा है। वित्तीय वर्ष 2015-16 में नलकूपों के मेंटिनेंस के नाम पर छह करोड़ की धनराशि खर्च कर दी गई। इसमें खास बात यह है कि धनराशि कहां खर्च हुई इसकी जानकारी किसी के पास नहीं है। डीएम विजय किरन आनंद ने करोड़ों के घोटाले की आशंका पर जांच बैठा दी है। डीएम ने जांच कमेटी में सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र कुमार, वरिष्ठ कोषाधिकारी  पुष्पराज, बेसिक शिक्षा विभाग के वित्त एवं लेखाधिकारी को एक सप्ताह में  जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि डीएम के निर्देश पर जल्द ही जलकल  विभाग से जुड़े मामले की जांच की जाएगी। इसके लिए लेखा विभाग के रिकार्ड का मिलान किया जाएगा। सूत्र बताते हैं कि जांच में कई अधिकारियों की गर्दन फंस सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed