फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Six nominations filed for Bar Association President, nine for General Secretary

Firozabad News: बार एसोसिएशन अध्यक्ष के छह, महासचिव के नौ नामांकन दाखिल

Tue, 16 May 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 16 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Six nominations filed for Bar Association President, nine for General Secretary
बार एसोसिएशन अध्यक्ष के छह, महासचिव के नौ नामांकन दाखिल
विज्ञापन

आज भी कर सकेंगे नामांकन, 17 को जांच, 18 तो होगी नाम वापसी
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। बार एसोसिएशन की चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किए जाने का क्रम सोमवार से प्रारंभ हो गया। पहले ही दिन अध्यक्ष पद के छह, महासचिव के नौ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के चार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो तथा कोषाध्यक्ष एवं सहसचिव पद के चार-चार नामांकन दाखिल किए गए। इस दौरान जनपद न्यायालय प्रांगण में काफी गहमागहमी दिखाई दी। चुनाव शुरू होने के साथ ही उम्मीदवारों ने जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया है।
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश की ओर से गठित एल्डर्स कमेटी की ओर से बनाए गए चुनाव अधिकारी के निर्देशन में बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया जा रहा है। सोमवार को चुनाव संयोजक प्रभात कुमार नगीना, चुनाव अधिकारी यतीश कुमार यादव एवं राजेंद्र प्रसाद एडवोकेट के निर्देशन में नामांकन दाखिल करने का क्रम प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष पद के लिए नीरज यादव ,रमेश चंद्र गुप्ता, पंचम सिंह गुर्जर,जय प्रकाश यादव (जेपी), देवेंद्र सिंह यादव ,सच्चिदानंद दीक्षित उर्फ सच्चो ने अपने नामांकन दाखिल किए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजकुमार यादव, सुंदर सिंह यादव, रघुराज सिंह यादव, हरीशंकर तथा महासचिव पद के लिए नौ नामांकन दाखिल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें रवींद्र सिंह यादव,धर्मेंद्र यादव बीटू, विमल बाबू ,कृष्ण कुमार सिंह चौहान ,राजेश कुमार यादव ,संजय बाबू , प्रवीन कुमार यादव ,योगेंद्र सिंह बघेल, दिनेश चंद्र यादव तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार जादौन, मुकुल वर्मा, छत्रपाल सिंह बाबा,संजय पाठक एवं कनिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ,विनोद कुमार तथा सहसचिव पद पर सुभाषचंद्र राजपूत ,हेमंत कुमार, आनंद गौतम उर्फ अन्ना ठाकरे,सतेंद्र सिंह यादव ने अपने नामांकन दाखिल किए। नामांकन पत्र दाखिल करने का क्रम मंगलवार को भी जारी रहेगा। यही कारण है कि नामांकन खरीदने का क्रम चलता रहा। 17 मई को जांच,18 को नाम वापसी के साथ ही 26 को मतदान एवं मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed