फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Six hundred families of Tilak Nagar will now get pure water.

Firozabad News: तिलक नगर के छह सौ परिवारों को अब मिलेगा शुद्ध पानी

Sun, 16 Nov 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 16 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Six hundred families of Tilak Nagar will now get pure water.
तिलक नगर में नई पेयजल लाइन डालने में जुटे निगम कर्मी। - फोटो : सांकेतिक
फिरोजाबाद। मोहल्ला तिलक नगर के करीब छह सौ परिवारों को गंदे पानी से अब निजात मिल जाएगी। मिर्जा का नगला से तिलक नगर तक नई पाइप लाइन बिछाने का काम किया है। नई लाइन से शीघ्र ही कनेक्शन दिए जाएंगे। मोहल्ला तिलक नगर पीपल वाली गली एवं किन्नरों वाली गली और पुरानी दालमिल के आसपास इलाके के करीब छह सौ से अधिक परिवारों में गंदे पानी की आपूर्ति की शिकायत थी।
विज्ञापन

कांग्रेस नेता अजय सर्मा के साथ ही क्षेत्रीय नागरिकों ने इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत करने के साथ धरना-प्रदर्शन तक किया। कई बार निगम के अधिकारियों के पुतले जलाए। आखिर नगर निगम ने इस क्षेत्र की गंभीर समस्या का निदान करने की सुधि ले ली। निगम ने लगभग 25 लाख की लागत से नगला बरी स्थित पानी की टंकी से पीपल वाली गली तक नई पाइप लाइन डालने का काम रविवार को पूरा कर दिया। करीब 400 मीटर लंबी नई पाइप लाइन डालने के बाद गलियों में छह इंच मोटा पाइप डाला गया है। इस लाइन के बिछने के साथ इस मोहल्ले के करीब छह सौ परिवारों को कनेक्शन देने का काम प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

महाप्रबंधक जलकल सतीश चंद के मुताबिक पाइप लाइन डालने का काम पूरा हो गया है। वार्ड 26 में शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए घरों को कनेक्शन देने का काम सोमवार से शुरू हो जाएगा। क्षेत्र की बड़ी समस्या को हल कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed