फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Six bigha wheat crop burnt due to fire in Firozabad

Firozabad: गेहूं की फसल में लगा दी आग, छह बीघा जलकर राख; फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Tue, 07 May 2024 08:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 07 May 2024 08:19 PM IST
सार

फिरोजाबाद में गेहूं की फसल में आग लगा दी गई। इससे छह बीघा फसल जल गई। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

विज्ञापन
Six bigha wheat crop burnt due to fire in Firozabad
Firozabad: गेहूं की फसल में लगा दी आग, छह बीघा जलकर राख - फोटो : प्रशासन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में सोमवार को किसी ने गेहूं की फसल में आग लगा दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान खेत में रखी पूरी फसल जलकर राख हो गई।

विज्ञापन


घटना मक्खनपुर थाना क्षेत्र के ऊमर गांव की है। गांव निवासी विजयपाल की छह बीघा गेहूं की फसल बोई थी। फसल पकने के बाद किसान ने गेहूं की कटाई कर सूखने के लिए गेहूं की फसल को खेत में रख दिया था। सोमवार रात किसी ने गेहूं की फसल में आग लगा दी। देखते ही देखने ने आग विकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की खबर जैसे ही ग्रामीणों को हुई तो उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


ग्रामीण भागते हुए पहुंचे। उन्होंने आग को बुझाने का प्रयास किया। साथ ही फायर ब्रिगेड को भी घटना की जानकारी दे दी। सूचना मिलने के कुछ देर बाद ही मक्खनपुर पुलिस एवं फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर आ गई। जिसने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक किसान की गेहूं की सभी फसल जलकर राख हो चुकी थी। जिससे किसान का हजारों रुपये की फसल का नुकसान हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed