फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Six accused left the district, many left on the border

Firozabad News: जिला बदर किए छह आरोपी, कई को बॉर्डर पर छोड़ा

Fri, 19 Jul 2024 01:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 19 Jul 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
Six accused left the district, many left on the border
फिरोजाबाद। जिले में एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिले की पुलिस ने दो अपराधियों को छह महीने व चार अपराधियों को तीन महीने के लिए जिला बदर किया गया है। साथ ही पहले जिला बदर किए गए आपराधियों को नोटिस तामिल कर जिले के बॉर्डरों पर छोड़ा गया है। जिले की सीमा में मिलने पर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिले में अपराधियों व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। बृहस्पतिवार को एसएसपी सौरभ दीक्षित के निर्देशन में थाना सिरसागंज के दरिगापुर निवासी विपिन उर्फ बीटू, थाना फरिहा के करंजुआ निवासी शीलेंद्र को छह महीने व थाना जसराना के नगला पदमन निवासी रामअवतार, थाना रामगढ़ के हबीबगंज निवासी नाजिम, थाना टूंडला के संगम बिहार निवासी यतेंद्र और रोहित को तीन महीने के लिए जिला बदर किया गया है। साथ ही पुलिस ने जिला बदर किए गए अपराधियों को जिले के बॉर्डर पर छोड़ा गया है। उन्हें चेतावनी दी गई है कि समय खत्म होने से पूर्व जिले में कहीं भी निवास न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed