फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sivaganga Express collides with a bull, a half-hour railway halt

शिवगंगा एक्सप्रेस से टकराया सांड़, डेढ़ घंटे रेलमार्ग ठप

Sun, 12 Feb 2017 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Sun, 12 Feb 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Sivaganga Express collides with a bull, a half-hour railway halt
ट्रेन के सामने आया सांड - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
कानपुर रेलखंड पर शनिवार मध्यरात्रि शिवगंगा एक्सप्रेस से एक सांड़ टकरा गया। ट्रैक पर मांस के लोथड़े बिखरने से करीब डेढ़ घंटे तक डाउन रेलमार्ग ठप रहा। इस दौरान रीवा एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।

 नई दिल्ली से चलकर वाराणसी जाने वाली शिवगंगा एक्सप्रेस शनिवार मध्यरात्रि 12.15 बजे करीब बलरई स्टेशन के पास अचानक ट्रैक पर आए सांड़ से टकरा गई। हादसे में सांड़ मौके पर ही मर गया और मांस के लोथड़े ट्रैक पर फैल गए। रेल चालक ने घटना की जानकारी टूंडला नियंत्रण कक्ष को दी। सूचना पर पीछे की ट्रेनों को रोक दिया गया और ट्रैक साफ करने के लिए कर्मचारियों को भेजा गया। कर्मचारियों ने किसी तरह सांड़ के भारी भरकम टुकड़ों को इधर-उधर हटवाते हुए शिवगंगा एक्सप्रेस को रवाना किया। हालांकि ट्रैक पर मांस बिखरने पर पीछे ही जा रही रीवा सहित अन्य ट्रेनों को रोक दिया गया। कर्मचारियों ने करीब 1.45 बजे करीब ट्रैक साफ किया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन सुचारु हो सका। इधर, कुछ ट्रेनों को लूप लाइन से गुजारा गया तो रीवा सहित करीब आधा दर्जन ट्रेनें पीछे खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed