फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sisters asked for blessings of long life for brothers

Firozabad News: बहनों ने भाइयों के लिए मांगा लंबी उम्र का वरदान

Wed, 15 Nov 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 15 Nov 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sisters asked for blessings of long life for brothers
फिरोजाबाद। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक भाई दूज का त्योहार सुहागनगरी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। घर-घर सुबह बहनों ने भाई के तिलक करने के साथ मिठाई खिलाया, नारियल भेंट किया। भाइयों ने भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार उपहार बहनों को प्रदान किया। इस तरह का क्रम सुबह से प्रारंभ होकर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

भाई दूज पर सुबह से ही बहनों ने घर पर स्नान आदि करने के साथ घर के आंगन में सुंदर का चौक बनाकर तिलक करने की थाल सजाया। भाई के मस्तिष्क पर तिलक लगाने के साथ ही मिठाई खिलाई और लंबी आयु की कामना की। इसके बाद भाई ने बहन के पूर छूकर आशीर्वाद लेने के साथ ही अपनी सामर्थ्य के अनुसार गिफ्ट प्रदान किया। सुबह से प्रारंभ हुआ यह क्रम देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

इस बार भी भाई दूज को लेकर भ्रम की स्थिति रही थी। मंगलवार को दोपहर बाद से ही बहनों ने भाइयों के तिलक करना प्रारंभ कर दिया था। बुधवार को दोपहर तक दूज होने के कारण भाई दूज दोपहर तक अधिकांश बहनों ने कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मिठाई की दुकानों पर लगी रही भीड़

भाई दूज के मौके पर मिठाई की दुकानें सजी दिखाई दीं। इन दुकानों पर पूरे दिन खरीदारी का क्रम चलता रहा। भाई दूज पर बहनें भाइयों के घर मिठाई ले जाने को खरीदारी कर रही थीं। शाम तक अधिकांश दुकानों पर मिठाई खत्म हो गई। दिवाली के बाद दूसरी बार मिठाई विक्रेताओं की खूब बिक्री हुई। वहीं नारियल गोला की खूब बिक्री हुई। दो दिन पहले तक बाजार में जो गोला 130 रुपये प्रति किलोग्राम से लेकर 150 रुपये तक मिल रहा था। वहीं दूज के दिन 170 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया। दुकानदारों ने भी भाई दूज के त्योहार के मौके का फायदा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed