फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Sister of the young man returned to the house of death

बहन के घर से लौट रहे युवक की मौत

Wed, 04 Mar 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 04 Mar 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
 सिरसागंज के सोथरा रोड पर मिले युवक के शव की शिनाख्त जिला अस्पताल पहुंचे परिवारीजनों ने कर ली। पुलिस ने युवक की मौत सड़क हादसे में होना बताया है, जबकि मृतक के परिवारीजनों का आरोप है कि उसकी हत्या कर शव फेंका गया है।
विज्ञापन



मंगलवार रात सिरसागंज पुलिस ने सोथरा रोड स्थित केदार सिंह के भट्ठे के समीप से एक युवक का शव बरामद किया था। युवक के शव के समीप ही बाइक भी क्षतिग्रस्त हालत में मिली थी। पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक के पास न मोबाइल फोन और न ही कोई ऐसी चीज मिली जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। वहीं युवक के परिवारीजनों ने खोजबीन की तो पता चला कि पुलिस ने एक युवक का शव सोथरा रोड से बरामद किया है।
विज्ञापन



 इस पर परिवारीजन जिला अस्पताल आ गए और युवक की शिनाख्त कौशल यादव (22) पुत्र तेजपाल सिंह निवासी नगला जंगी थाना करहल मैनपुरी के रुप में कर ली। परिवारीजनों ने बताया कि सिरसागंज में निवास करने वाली अपनी बहन के घर से बाइक द्वारा गांव लौट रहा था। रास्ते में कुछ लोगों ने उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया और मौके से भाग गए। वहीं थानाध्यक्ष सिरसागंज का कहना है कि युवक की सड़क हादसे में मौत हुई है। यदि परिवारीजन हत्या की तहरीर देते है तो मामला दर्ज कर जांच की जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed