{"_id":"60edd79a8ebc3eccc73a3d97","slug":"sister-in-law-murder-husband-firozabad-news-up-news-up-crime-nerws-firozabad-crime-news-firozabad-police-firozabad-news-agr499579765","type":"story","status":"publish","title_hn":"साली पर थी बुरी नजर, होने वाली पति की हत्या को दी थी सुपारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साली पर थी बुरी नजर, होने वाली पति की हत्या को दी थी सुपारी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सिरसागंज निवासी आढ़तिया पवन की हत्या उसकी होने वाली पत्नी के बहनोई ने पांच लाख रुपये में सुपारी देकर कराई थी। बहनोई अपनी साली पर बुरी नजर रखता था इसलिए वह उसका विवाह नहीं होने देना चाहता था। इसका खुलासा सोमवार रात मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के बाद पुलिस ने किया है। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के पैर में गोली लगी। इस दौरान उसके दो साथी मौके से भागने में सफल हो गए। बदमाश को जिला अस्पताल लेकर आए।
एसएसपी अशोक कुमार ने बताया 27 जून की सुबह सिरसागंज थाना क्षेत्र के अरांव रोड निवासी पवन कुमार पुत्र दिवाकर सिंह की नवीन गल्ला मंडी जाते समय रास्ते में गोली मारकर हत्या कर दी थी जिस दिन पवन की हत्या की थी उसी ही दिन पवन का लगन टीका आना था। घटना के खुलासे को पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। रात करीब एक बजे एसओजी प्रभारी विनोद सिंह व सिरसागंज एसएचओ गिरीश चंद्र गौतम व पुलिस टीम की करहल रोड बिजली घर के पास बदमाशों से मुठभेड़ हुई। सुखवीर उर्फ सुखैया उर्फ श्यामलाल निवासी उरावर थाना नगला खंगर के पैर में गोली लग गई। उसके साथी अमन यादव निवासी महाराम थाना नगला खंगर व राजीव यादव निवासी मढ़ैया चंद्र हंस थाना नगला खंगर मौके से भाग गए।
सुखवीर ने बताया कि साथी अमन और राजीव के साथ आढ़तिया पवन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पवन की हत्या के लिए पांच लाख की सुपारी पवन की होने वाली पत्नी सोनम के बहनोई यजुवेंद्र निवासी उरमुरा थाना शिकोहाबाद ने योगेश यादव निवासी सजैती थाना जसराना के माध्यम से दी थी। पवन की हत्या के लिए उसके द्वारा रैकी की गई थी। जबकि हत्या अमन ने गोली मारकर की थी। अमन के साथ बाइक पर राजीव भी मौजूद था। घटना के बाद सभी लोग मौके से फरार हो गए थे। यजुवेंद्र अपनी साली सोनम पर बुरी नजर रखता था, इसलिए वह उसकी शादी नहीं होने देना चाहता था।
विज्ञापन
सुपारी लेकर करते हैं हत्या
एसएसपी ने अशोक कुमार ने बताया कि सुखवीर अपने साथी अमन और राजीव के साथ सुपारी लेकर हत्या करता है। सवा माह पूर्व हाथरस के सिकंदराराऊ के गांव कमालपुर निवासी पूर्व प्रधान रामखिलाड़ी यादव की गोली मारकर हत्या इसी के द्वारा की गई थी। यह हिस्ट्रीशीटर है। रिमांड पर लेकर और पूछताछ की जाएगी।