{"_id":"6ab13036b4a2aff23b06ac00","slug":"sister-dies-in-agony-in-front-of-brother-after-being-hit-by-tanker-2026-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भयानक हादसा: टैंकर के पहियों के नीचे दबी बहन, चीखता-चिल्लाता भाई; जिस तरह हुई छात्रा की माैत, कांप गया कलेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भयानक हादसा: टैंकर के पहियों के नीचे दबी बहन, चीखता-चिल्लाता भाई; जिस तरह हुई छात्रा की माैत, कांप गया कलेजा
Mon, 21 Sep 2026 06:55 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Mon, 21 Sep 2026 06:55 PM IST
सार
भाई-बहन साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रहे थे। रास्ते में दूध के टैंकर ने साइकिल सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा टैंकर के पहियों के नीचे आ गई। भाई मदद के लिए चीखता चिल्लात रहा। छात्रा की तड़प-तड़पकर माैके पर ही माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एका में 11वीं की 18 वर्षीय छात्रा संगीता अपने भाई अमरजीत के साथ साइकिल पर सवार होकर स्कूल जा रही थी। दोनों हंसते और बातें करते हुए आगे बढ़ रहे थे। तभी पीछे से काल बनकर दूध का टैंकर आया और दोनों भाई-बहन को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अमरजीत छिटक कर दूर गिर गया, लेकिन संगीता टैंकर के टायरों के नीचे आ गई। गंभीर रूप से घायल संगीता ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। उधर जैसे ही संगीता के खून से सनी किताबें और साइकिल घर पहुंची तो मां का कलेजा फट गया।
यह हादसा थाना क्षेत्र के एटा मार्ग पर सोमवार सुबह आठ बजे हुआ। नोएडा में रहकर मजदूरी करने वाले गांव फतेहपुर निवासी मानपाल की 18 वर्षीय पुत्री संगीता अपने छोटे भाई अमरजीत के साथ साइकिल से दलेलपुर स्थित गौतम बुद्ध पब्लिक स्कूल में पढ़ने जा रही थी। साइकिल को खुद संगीता चला रही थी। भाई पीछे बैठा हुआ था। दोनों हंसी-खुशी बातें करते हुए आगे बढ़ रहे थे कि तभी एटा की ओर से आ रहे दूध के टैंकर ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भाई अमरजीत उछलकर दूर जा गिरा, लेकिन संगीता सीधी टैंकर के पहियों के नीचे आ गई।
हादसे के बाद संगीता खून से लथपथ सड़क पर पड़ी रही। भाई अमरजीत अपनी बहन को बचाने के लिए चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन संगीता ने तड़प-तड़पकर उसकी आंखों के सामने ही हमेशा-हमेशा के लिए आंखें मूंद लीं।

पिता पर टूटा दुखों का पहाड़, मां का रो-रोकर बुरा हाल
संगीता अपने दो छोटे भाइयों में सबसे बड़ी थी और पूरे घर की उम्मीदों का केंद्र थी। उसके पिता मानपाल नोएडा में दिन-रात पसीना बहाकर बेटी को पढ़ा रहे थे ताकि उसकी जिंदगी संवर सके लेकिन जैसे ही घर में बेटी की मौत की खबर पहुंची, वैसे ही कोहराम मच गया। मां रामजली अपनी बेटी की खून से सनी साइकिल और किताबों को सीने से लगाकर बदहवास होकर रोती रही। उनकी चीखों से पूरे गांव के लोगों की आंखें नम हो गईं।
चालक मौके पर ही टैंकर छोड़ भागा
हादसे को अंजाम देने के बाद चालक मौके पर टैंकर छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एका थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और टैंकर को कब्जे में लिया। थाना प्रभारी राजेश पांडेय ने बताया कि मामले में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर भागे हुए टैंकर चालक की तलाश की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।