फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shyama Prasad Mukherjee remembered on his death anniversary, paid tribute

Firozabad News: पुण्यतिथि पर याद किए गए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दी श्रद्धांजलि

Mon, 23 Jun 2025 11:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 23 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Shyama Prasad Mukherjee remembered on his death anniversary, paid tribute
टूंडला में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यति​थि मनाते भाजपाई
फिरोजाबाद/टूंडला/सिरसागंज। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि सोमवार को मनाई गई। संघ और भाजपा से जुड़े लोगों ने उन्हें याद किया। उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके संघर्षों को याद कर जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी महानगर फिरोजाबाद ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्य तिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। जिला कार्यालय पर संगोष्ठी आयोजित की। जिसमें मुख्य वक्ता एमएलसी विजय शिवहरे और अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष डॉ. सतीश दिवाकर रहे। विजय शिवहरे ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के संयोजक रामनरेश कटारा रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर महापौर कामिनी राठौर, डॉ. लक्ष्मी नारायण यादव, सुनील शर्मा, सत्यवीर गुप्ता, विवेक अग्रगल, प्रमोद बघेल, रवींद्र शर्मा, विष्णु सक्सेना यतेन्द्र चक, अवधेश पाठक, आनंद अग्रवाल, राधेश्याम यादव, राजीव गुप्ता, गीता दिवाकर, डा० एसपी लहरी, योगेश बघेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


टूंडला में भारतीय जनता पार्टी के एटा रोड स्थित जिला कैंप कार्यालय पर जनसंघ के संस्थापक डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, पालिकाध्यक्ष भंवर सिंह, नगर अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, शिवशंकर शर्मा, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, मुकेश धामा, पवन चक, संजीव दीक्षित गुड्डा, भवानी सिंह, महेंद्र झा, विनोद बाबू, गिरवर निषाद, विकास डागौर उपस्थित रहे।

सिरसागंज नगर में सोमवार को गुलाब वाटिका में 23 जून से 6 जुलाई तक चलने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एवं जन्मदिन अभियान के अंतर्गत उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर जिला विचार गोष्ठी का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुआ। मुख्य अतिथि मंत्री व स्थानीय निकाय एमएलसी विजय शिवहरे रहे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. शोभित सिंह, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा सत्यपाल राजपूत, चेयरमैन रंजना सिंह, टूंडला चेयरमैन भंवर सिंह, राजीव गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, महिपाल निषाद, शिव शंकर शर्मा, आकाश शर्मा, सुरेंद्र सावन झा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सचिन जैन, श्वेता पोरवाल, सियाराम धनगर, नगर अध्यक्ष ज्योति गुप्ता, शिवजीत सिंह वीरू धाकरे, यशपाल यादव, राजवीर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed