फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Shuttering mechanic murdered after being called from home in Tundla

UP: घर से बुलाकर शटरिंग मिस्त्री को मारी गोली, डेढ़ किमी दूर पड़ी मिली लाश; पुलिस जांच में जुटी

Mon, 26 Feb 2024 11:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Mon, 26 Feb 2024 11:17 AM IST
सार

शटरिंग मिस्त्री को घर से बुलाकर ले गया और गोली मारकर हत्या कर दी गई। घर से डेढ़ किमी दूर लाश पड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Shuttering mechanic murdered after being called from home in Tundla
Agra News : गोली मारी। - फोटो : आगरा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में शटरिंग मिस्त्री ब्रजेश कुमार (35) की रविवार देर शाम घर से बुलाकर हत्या कर दी गई। मिस्त्री का शव गांव से डेढ़ किमी देर गेल इंडिया के पीछे पड़ा मिला। उसके सिर में गंभीर चोट मिली। उसे गोली मारी गई है। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए एसएसपी ने दो टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन


घटना टूंडला थाना क्षेत्र के खगरई गांव की है। परिजन ने बताया कि शाम करीब चार बजे एक परिचित ब्रजेश कुमार को घर से बुलाकर ले गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा। थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित ने बताया कि ब्रजेश के सिर में धारदार हथियार या गोली मारी गई है। मृतक ने अपने पीछे पांच व तीन साल के दो बच्चों व पत्नी को बिलखते छोड़ा है।
विज्ञापन


एसएसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि देरशाम युवक की हत्या की सूचना मिली थी, उसकी पहचान शटरिंग मिस्त्री के रूप में हुई है। गांव से डेढ़ किमी दूर उसका शव मिला है। उसे परिचित व्यक्ति बुलाकर ले गया था। घटना के खुलासे के लिए दो टीम गठित की गईं हैं। जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाऐगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed