फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shikshamitra beat up the assistant teacher

Firozabad News: शिक्षामित्र ने सहायक अध्यापिका के साथ की पिटाई

Wed, 10 Jul 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 10 Jul 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Shikshamitra beat up the assistant teacher
नारखी (फिरोजाबाद)। नारखी ब्लाॅक के प्राथमिक विद्यालय खुशालपुर बरतरा में सोमवार को एक शिक्षामित्र ने सहायक अध्यापक के साथ पिटाई कर दी। जब शिक्षिका बचने के लिए स्कूल से बाहर की ओर भागने लगी तो शिक्षामित्र ने ईंट उठाकर फेंक दी। पीड़ित शिक्षिका प्रांजली ने आरोपी शिक्षामित्र के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। वहीं, बीएसए को लिखित रूप से मामले को अवगत करा दिया गया।विद्यालय में चल रहे मध्याह्न अवकाश के दौरान शिक्षिका भोजन करने के बाद अपने बर्तन धोने जा रही थी। इस दौरान शिक्षामित्र ने मोबाइल से वीडियो बना रही थी। जब शिक्षिका प्रांजली पर्णी ने शिक्षामित्र से वीडियो बनाने का कारण पूछा। इसी बात पर नोकझोंक हो गई। शिक्षामित्र ने शिक्षिका के साथ पिटाई शुरू कर दी। शिक्षिका बचने के लिए स्कूल से बाहर निकली। शिक्षामित्र ने ईंट फेंक कर शिक्षिका को मार दी। शिक्षिका ने थाना नारखी में शिक्षामित्र के खिलाफ तहरीर दी है। दबरई जाकर बीएसए को अपनी समस्या से अवगत कराया। बीएसए आशीष पांडेय ने कहा कि शिक्षिका का पक्ष सुन लिया है। जांच कराकर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed