{"_id":"64b82c2724fa70709d0542ed","slug":"shikohabad-raped-for-6-months-on-the-pretext-of-marriage-firozabad-news-c-169-1-sagr1027-826-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शिकोहाबाद- शादी का झांसा देकर 6 माह तक किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शिकोहाबाद- शादी का झांसा देकर 6 माह तक किया दुष्कर्म
Thu, 20 Jul 2023 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 20 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पड़ोसी युवक पर ब्लैकमेल कर छह साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसके पति की मौत के बाद शादी का झांसा देकर उससे नजदीकी बढ़ाई और फिर उससे संबंध बनाए। इस दौरान वह गर्भवती हुई, तो उसे शादी से पहले संतान की बात कहकर गर्भपात भी कराया। अब शादी से इंकार कर रहा है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला नगर क्षेत्र के एक मोहल्ला का है। महिला की शादी के एक साल के बाद ही उसके पति की मृत्यु हो गई। कुछ समय बाद मोहल्ले के ही युवक ने उसके साथ नजदीकी बढ़ा ली। आरोप है कि शादी करने का झांसा दिया और उससे संबंध बना लिए। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो क्लिप भी बना लीं, जिसके बाद उसे ब्लैकमेल करने लगा। इस दौरान महिला गर्भवती भी हो गई। इस पर युवक ने उसे समझाया कि शादी से पहले बच्चे का आना उनके लिए ठीक नहीं है। इससे उसने उसका गर्भपात भी करा दिया।
पीड़िता का आरोप है कि अब उसने दूसरी लड़की से शादी तय कर ली है। जब महिला ने युवक से शादी करने के लिए कहा तो युवक ने इंकार कर दिया। इतना ही नहीं उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर पड़ोसी युवक गुलजार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।