{"_id":"0dbf9b8c1bdc42899f36cf05b2fc82c0","slug":"shatabdi-express-hit-nilgai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी एक्सप्रेस से टकराई नीलगाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी एक्सप्रेस से टकराई नीलगाय
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Tue, 03 Nov 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली रेलखंड पर चमरौला रेलवे स्टेशन के निकट शताब्दी एक्सप्रेस से नीलगाय टकरा गई। रेल इंजन के काउ गार्ड के क्षतिग्रस्त होने एवं नीलगाय के अवशेषों के इंजन में फंसने केे कारण 25 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही। इसके चलते नार्थ-ईस्ट एक्सप्रेस सहित करीब आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
नई दिल्ली से लखनऊ जा रही शताब्दी एक्सप्रेस मंगलवार सुबह 8.50 बजे करीब चमरौला रेलवे स्टेशन से निकली। तभी अचानक नीलगायों का झुंड ट्रैक पर आ गया। रेल चालक ने नीलगायों को रेल ट्रैक से हटाने के लिए हार्न बजाया लेकिन एक नील गाय ट्रेन की चपेट में आ गई। शताब्दी के इंजन से नीलगाय के टकराने के साथ उसके चिथड़े उड़ गये। साथ ही रेल इंजन का काउगार्ड क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद नील गाय के अवशेष ट्रेन के इंजन में फंसे रह गए। हादसे के बाद रेल चालक ने तत्काल घटना की जानकारी चमरौली के एएसएम के माध्यम से टूंडला नियंत्रण कक्ष को दी और क्षत्रिग्रस्त काउ गार्ड को अस्थायी रूप से सही कर इंजन में फंसे मांस के अवशेषों को बाहर निकालते हुए ट्रेन को 9.15 बजे करीब रवाना किया। इस दौरान नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन मेल/एक्सप्रेस व गुड्स ट्रेनें प्रभावित रही।