{"_id":"d309dc632f204cec213122a10cbb5b85","slug":"shatabdi-express-bomb-information-disclosure-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 03 Oct 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
शब्ताब्दी एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचते ही जीआरपी, आरपीएफ और सिविल पुलिस ने डॉग स्क्वॉयड के साथ सघन चेकिंग की। चेकिंग के दौरान जनरेटर कोच से लावारिस बैग बरामद हुुआ। बैग में कुछ कपड़े थे। विस्फोटक सामग्री के नहीं मिलने से रेल प्रशासन और यात्रियाें ने राहत की सांस ली।
नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जा रही शब्ताब्दी एक्सप्रेस में शनिवार सुबह 8.20 बजे अलीगढ़ के निकट बम होने की जानकारी रेलवे कंट्रोल के साथ ही पुलिस कंट्रोल को दी गई। बम की सूचना से रेल प्रशासान और सिविल पुलिस में भी हड़कंप मच गया। तत्काल मौके पर जीआरपी, आरपीएफ, डॉग स्क्वॉयड, एसपी सिटी उदयशंकर सिंह के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची गई। सुबह 9.02 मिनट पर ट्रेन के टूंडला स्टेशन पर पहुंचते ही पुलिस ने बम की तलाश शुरू कर दी। पूरी ट्रेन छानने के बाद भी पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा। जनरेटर रूम में एक लावारिस बैग बरामद किया गया। बम निरोधक दस्ते के न पहुंचने पर बैग को सावधानी पूर्वक ट्रेन से बाहर लाया गया और खोला गया। बैग में मात्र कपड़े और अखबार था। बैग में विस्फोटक सामग्री न होने पर पुलिस और रेल अधिकारियों ने राहत की सांस ली। इस दौरान मंडल यातायात प्रबंधक डा. शुभम शर्मा, स्टेशन अधीक्षक मोहन सिंह मीणा, सीआईटी स्टेशन योगेंद्र सिंह, पुलिस क्षेेत्राधिकारी एसएस भारद्वाज, आरपीएफ इंस्पेक्टर आरपी तिवारी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
जीआरपी के कारण खड़ी रही 10 मिनट ट्रेन
टूंडला (ब्यूरो)। शताब्दी एक्सप्रेस में मिले लावारिस बैग की जांच के बाद सुबह 9.24 बजे ट्रेन चलाने के लिए कहा गया लेकिन रेल अधिकारियों ने राजकीय रेलवे पुलिस से लिखित में ट्रेन चलाने की अनुमति देने को कहा। इस पर जीआरपी दरोगा ने लिखित में देने से इंकार कर दिया। काफी प्रयास के बाद दरोगा ने लिखित में दिया। इसके बाद तब करीब 9.34 बजे ट्रेन को चलाया गया।
विज्ञापन
यात्री का चोरी हुआ बैग और लैपटॉप
टूंडला (ब्यूरो)। ट्रेन में सफर कर रहे कुनाल चोपड़ा पुत्र अनिल चोपड़ा निवासी 602 टॉवर 12 वेली व्यू स्टेट ग्लाल पहाड़ी गुड़गांव कोच सी-10 की सीट नंबर 70 पर यात्रा कर रहे थे। ट्रेन में उनका बैग और लैपटॉप आदि चोरी हो गया। इसकी सूचना के बाद ही नियंत्रण कक्ष और पुलिस कंट्रोल को बम की सूचना दी गयी। उन्होंने ट्रेन में चल रहे जीआरपी को इसकी रिपोर्ट दी और अलीगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस इस चोरी को ट्रेन में मिले लावारिश बैग को जोड़कर चल रही है।
शताब्दी में बम होने की सूचना मिली थी। टूंडला स्टेशन पर ट्रेन की चेकिंग कराई गई लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। ट्रेन के जनरेटर कोच से एक लावारिस बैग मिला था। बैग में कपड़े थे। संभवत: ट्रेन से एक बैग चोरी हुआ है, उसी चोर ने यह बैग यहां छोड़ दिया। बैग में मिले सामान के आधार पर जांच की जा रही है।
उदय शंकर सिंह, एसपी सिटी