{"_id":"8a013e69edff408871838e4a169b55a6","slug":"shaheed-chowk-police-ganesh-procession-stopped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद चौक पर पुलिस ने रोकी गणेश शोभायात्रा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद चौक पर पुलिस ने रोकी गणेश शोभायात्रा, हंगामा
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 28 Sep 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। लेबर कालोनी की घटना को 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि रसूलपुर पुलिस ने गणेश शोभायात्रा को रोकते हुए मामले को तूल देने का काम किया। चंद्रवार जा रही गणेश शोभायात्रा को रसूलपुर पुलिस ने शहीद चौक पर रोक लिया। पुलिस की कार्रवाई को लेकर युवाओं में आक्रोश फैल गया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई और गणेश यात्रा को जाने की अनुमति प्रदान कर दी।
बर्फखाना चौराहा गणेश महोत्सव समिति द्वारा पंडाल में गजानन की प्रतिमा की स्थापना की गई थी। सोमवार को गणेश विसर्जन को लेकर युवाओं की टोली वाहनों से चंद्रवार जा रही थी। शोभायात्रा रसूलपुर स्थित शहीद चौक पर पहुंची तभी पुलिस ने उसे रोकते हुए वाहनों के कागज मांगना शुुरू कर दिया। युवाओं ने अपने कुछ गाड़ियों के कागज नहीं होने पर अपने नाम पते आदि दर्ज कराने को कहा तो पुलिस ने यात्रा को रोक दिया। इससे लोगों का आक्रोश भड़क गया। उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। आसपास के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने पुलिस कार्रवाई को गलत बता विरोध शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख पुलिस बैकफुट पर आ गई। इसके बाद शोभायात्रा को चंद्रवार तक ले जाने की अनुमति दी गई। बाद में गणेश प्रतिमा का चंद्रवार के समीप बनाए गए तालाब में विसर्जन किया गया। सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है कि मामले की जानकारी नहीं है। थानाध्यक्ष से जानकारी की जाएगी। यदि ऐसा किया गया है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।