फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Shabnam junior champ

शबनम जूनियर चैंपियन बनी

Sat, 20 Feb 2016 06:50 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 20 Feb 2016 06:50 PM IST
विज्ञापन
Shabnam junior champ
मथुरा में आयोजित मंडलीय खेलकूद प्रतियोगिता में फीरोजाबाद जनपद के प्रतिभागियों ने मेडल प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया। जूनियर बालिका वर्ग में शबनम गुर्जर ने चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद् की मथुरा के स्व. मोहन पहलवान स्टेडियम में आयोजित मंडलीय प्रतियोगिता में आगरा, फीरोजाबाद, मथुरा, मैनपुरी जनपदों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जनपद फीरोजाबाद की टीम ने पीटीआई आर्येंद्र कुमार, धर्मेंद्र यादव के निर्देशन में प्रतिभाग किया। फीरोजाबाद की धाविका शबनम गुर्जर ने जूनियर बालिका वर्ग की 200 मी., 400 मी. और 600 मी. दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियनशिप अपने नाम कर शील्ड और मेडल प्राप्त किए। इसी वर्ग की गोला फेंक प्रतियोगिता में अंजली गुर्जर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालक वर्ग में धावक रजनेश ने दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागी खिलाड़ियों द्वारा भी सराहनीय प्रदर्शन किया गया। उपशिक्षा निदेशक (बेसिक) ओर डायट प्राचार्य मथुरा द्वारा पुरस्कार वितरण के साथ प्रतियोगिता का समापन किया गया। आगामी वर्ष की मंडलीय प्रतियोगिता के लिए ध्वज जनपद फीरोजाबाद के पीटीआई आर्येंद्र कुमार, धर्मेंद्र यादव और सीमा देवी को सौंपा गया। पीटीआई हौराम सिंह, आलोक चौहान, कौशलेंद्र, धीरज कुमार, विवेक शर्मा और स्काउट/गाइड से कोमल सिंह, विनीता और खेलकूद अनुदेशक रामज्यावन सिंह, अनुज यादव, निशांत तोमर, रामविलास यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


फोटो परिचय- जूनियर बालिका चैंम्पियन शबनम गूर्जर को शील्ड व मैडल प्रदान करते अतिथि। फोटो संख्या पी-105
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed