फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Seven feet long crocodile caught in Nagla Aman

Firozabad News: नगला अमान में सात फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ा

Sat, 11 Mar 2023 07:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Mar 2023 07:45 PM IST
विज्ञापन
Seven feet long crocodile caught in Nagla Aman
नगला अमान में सात फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ा
विज्ञापन

वाइल्ड लाइफ और वन विभाग की टीम ने चलाया अभियान, झालगोपालपुर नहर में छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। जसराना क्षेत्र के गांव नगला अमान में सात फुट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने पर इसकी जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग के रेंज फॉरेस्ट ऑफीसर सुरेंद्र कुमार सारस्वत को दी। वन विभाग एवं वाइल्ड लाइफ एसओएस की टीम ने सात फीट लंबे मगरमच्छ को झालगोपालपुर के समीप छुड़वा दिया।
जसराना क्षेत्र के खड़ीत नहर के किनारे बसे नगला अमान में शुक्रवार की शाम को एक मगरमच्छ ग्रामीणों को गांव के किनारे दिखाई दिया। उन्होंने उसकी निगरानी करने के साथ वन विभाग की टीम को सूचना दी। सूचना मिलने पर वन रेंजर सुरेंद्र कुमार सारस्वत गांव में पहुंच गए। वन विभाग के अधिकारियों ने वाइल्डलाइफ एसओएस टीम को भी अलर्ट किया। सूचना पर एनजीओ की चार सदस्यीय टीम उपकरणों के साथ गांव में पहुंची। टीम ने स्थिति का जायजा लेकर मगरमच्छ के बचाव के लिए अभियान चलाया। मौके पर मौजूद भीड़ को नियंत्रित करने के काम वन विभाग की टीम ने किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सफलतापूर्वक पिंजरे के अंदर बंद करके उसको झाल गोपालपुर के पास छोड़ दिया। रेंजर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि झालगोपालपुर के पास मगरमच्छों का घर है। वहां काफी संख्या में पाए जाते हैं।
विज्ञापन



भीड़ की उपस्थिति के बावजूद स्थिति के प्रबंधन में और सहायता के लिए हमें कॉल करने के लिए हम वन विभाग के आभारी हैं। ऐसे ऑपरेशन ग्रामीणों के सहयोग के बिना संभव नहीं होते, जिन्होंने हमें मगरमच्छ की उपस्थिति के बारे में जल्दी से सतर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्तिक सत्यनारायण सह संस्थापक एवं सीईओ वाइल्ड लाइफ एसओएस


- इस तरह के ऑपरेशन काफी जोखिम भरे हो सकते हैं। इतने बड़े और शक्तिशाली जंतु को पकड़ते समय अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अतीत में कई मगरमच्छों को बचाने के परिणामस्वरूप अत्यधिक अनुभवी होने के कारण, हमारी टीम ने स्थिति को अच्छी तरह से संभाला।
बैजूराज एमवी, डायरेक्टर-कंजर्वेशन प्रोजेक्ट्स, वाइल्डलाइफ एसओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed